999 रुपए में वोडाफोन-फ्लिपकार्ट लॉन्च करेंगे 4G स्मार्टफोन
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के बाद बुधवार को फ्लिपकार्ट और वोडाफोन ने ऐलान किया कि दोनों कंपनियां मिलकर जल्द 999 रुपए में एंट्री लेवल स्मार्टफोन लॉन्च करेंगी।
बता दें कि 999 रुपए वाले स्मार्टफोन को सिर्फ वोडाफोन के मौजूदा और नए यूजर्स खरीद सकते हैं। बता दें कि दोनों कंपनियों ने अपनी इस मुहिम को हैशटैग MyFirst4GSmartphoen के साथ पेस किया है। इस फोन को खऱीदने पर वोडाफोन अपने ग्राहकों को इस फोन पर कैशबैक भी मिलेगा।

वोडाफोन और एयरटेल का 999 रुपए का 4जी स्मार्टफोन जल्द ही दोनों कंपनियां मिलकर लॉन्च करेगी। ये फोन कब तक लॉन्च होगा, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि इस फोन पर कंपनी कई ऑफर्स पेश करेगी।
2000 रुपए का कैशबैक-
वोडाफोन और फ्लिपकार्ट की साझेदारी के तहत कंपनी फ्लिपकार्ट वेबसाइट से खरीदे गए कई एंट्री लेवल स्मार्टफोन पर कैशबैक ऑफर करेगी। ये कैशबैक ऑफर वोडाफोन 2000 रुपए तक का होगा, जिसे वोडाफोन के मौजूदा और नए कस्टमर्स प्राप्त कर सकते हैं।
वोडाफोन यूजर्स को 2000 रुपए का कैशबैक प्राप्त करने के लिए प्रीपेड यूजर्स को 36 महीने तक 150 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज कराना होगा। 150 रुपए के रिचार्ज को किस्तों में भी कराया जा सकता है, लेकिन अगर यूजर्स महीने भर में 150 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज नहीं कराएंगे, तो उन्हें कैशबैक नहीं प्राप्त होगा।
पहले 18 महीनों में यूजर्स तक 900 रुपए का कैशबैक पहुंचेगा। बाकी 18 महीनों में यूजर्स को 1100 रुपए का कैशबैक प्राप्त होगा। यानी कुल मिलाकर यूजर्स के पास 2000 रुपए का कैशबैक पहुंचेगा, जो उसे वोडाफोन के एम-पैसा वॉलेट में मिलेगा।

जैसा कि हम बता चुके हैं कि ये कैशबैक एंट्री लेवल स्मार्टफोन पर वैलिड होगा, लेकिन वो कौन से एंट्री लेवल हैंडसेट होंगे, इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








