वोडा-आइडिया के इस वर्क फ्रॉम होम प्लान में हुआ बड़ा बदलाव
वोडाफोन-आइडिया का 251 रुपए का एक वर्क फ्रॉम होम प्लान कंपनी ने लॉकडाउन के बाद लॉन्च किया था। इस प्लान को देशभर के सभी सर्किलों में उपलब्ध नहीं कराया गया था। अब इस प्लान को सभी सर्किलों में उपलब्ध करा दिया गया है। इस प्लान को शुरुआत में सिर्फ गुजरात, चेन्नई, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा, केरल, यूपी वेस्ट जैसे कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में ही उपलब्ध कराया गया था। अब इस प्लान को सभी सर्किलों में उपलब्ध करा दिया गया है।

वोडा-आइडिया का प्लान
वोडाफोन-आइडिया के 251 रुएप के वर्क फ्रॉम होम प्लान के बारे में बात करें तो इस प्लान में कंपनी अपने यूज़र्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 50 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है। आपको बता दें कि इस प्लान में यूज़र्स को कोई टॉकटाइम और एसएमएस का फायदा नहीं होता है। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में घर से काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए कंपनी ने इस प्लान को लॉन्च किया था, जिसे अब देशभर के सभी 23 सर्किलों में उपलब्ध करा दिया गया है।
आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान की टक्कर जियो कंपनी ने 251 रुपए वाले वर्क फ्रॉम होम प्लान को मिलती है। जियो कंपनी ने अपने इस नए प्लान को लॉन्च किया है ताकि यूज़र्स को इंटरनेट चलाने के लिए कम कीमत में एक अच्छा प्लान मिल सके।
इस प्लान के जरिए यूज़र्स सिर्फ 251 रुपए में ही 56 दिनों तक के लिए रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा यूज़ कर पाएंगे। इस तरह से यूज़़र्स को 251 रुपए में कुल 112 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। हालांकि आपको बता दें कि इस प्लान में यूज़र्स को किसी भी तरह की कॉलिंग सुविधा नहीं मिलेगी और ना ही एसएमएस करने की कोई सुविधा दी जाएगी।
एयरटेल का वर्क फ्रॉम होम प्लान
एयरटेल कंपनी के वर्क फ्रॉम होम प्लान की बात करते हैं। एयरटेल कंपनी ने 298 रुपए का एक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 28 दिनों तक रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा यूज़र्स को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए दिया जाएगा। आपको बता दें कि ये प्लान सिर्फ इंटरनेट नहीं बल्कि रोज 100 एसएमएस और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








