Home
News

वोडाफोन-आइडिया के एड-ऑन पैक्स, सिर्फ 32 रुपए से शुरू

वोडाफोन-आइडिया ने अपने यूज़र्स के लिए 8 नई वैल्यू-एडेड सर्विसेज़ को जोड़ा है। इन पैक्स को गेम्स, स्पोर्ट्स, कॉन्टेस्ट, स्टार टॉक, गेम्स लॉन्ग वैलिडिटी, स्पोर्ट्स लॉन्ग वैलिडिटी, कॉन्टेस्ट लॉन्ग वैलिडिटी और स्टार टॉक लॉन्ग वैलिडिटी के नाम से लॉन्च किया गया है। यूज़र्स को इन पैक्स के ज़रिए गेम, क्रिकेट अलर्ट, कॉन्टेस्ट्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ लाइव चैट जैसे बेनफिट्स मिलेंगे।

एड-ऑन पैक्स की कीमत

एड-ऑन पैक्स की कीमत

वीआई के एड-ऑन पैक्स की कीमत 32 रुपये, 42 रुपये, 43 रुपये, 52 रुपये, 62 रुपये, 72 रुपये, 73 रुपये और 103 रुपये तक रखी गई है। चलिए इन प्लान्स के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं।

पैक्स और उनके फायदे

पैक्स और उनके फायदे

1) सबसे पहला प्लान 32 रुपए है, इसमें 200 से ज्यादा पॉप्युलर ऐड-फ्री गेम्स का एक्सेस मिलेगा। जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है।

2) दूसरे प्लान की कीमत 42 रुपए रखी गई है, इस ज़रिए आप क्रिकेट मैच के लाइव स्कोर का अपडेट एसएमएस से पा सकते हैं। इसके साथ इस पैक में आपको एक स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी से बात करने का मौका दिया जाएगा। ये प्लान भी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

43 और 52 रुपए का प्लान

43 और 52 रुपए का प्लान

3) अगले प्लान की कीमत 43 रुपए है। इस प्लान में कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट करने और रिचार्ज व गोल्ड वाउचर जैसे फायदे दिए जाएंगे। पहले दोनों प्लान्स की तरह इसकी वैलिडिटी भी 28 दिन है।

4) चौथे प्लान की 52 रुपए है और वैलिडिटी 28 दिन है। इस ऐड-ऑन पैक से बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ लाइव चैट का मजा ले सकते हैं।

लंबी वैलिडिटी वाले प्लान

लंबी वैलिडिटी वाले प्लान

वहीं, अगर आप गेम्स, स्पोर्ट्स, कॉन्टेस्ट और स्टार टॉक प्लान्स को लंबी वैलिडिटी के साथ चाहते हैं तो उसके लिए आपको 62 रुपये, 72 रुपये, 73 रुपये और 103 रुपये वाले लॉन्ग वैलिडिटी ऐड-ऑन प्लान लेने होंगे। जिनमें आपको 89 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। बता दें कि अन्य ऐड-ऑन पैक्स की तरह वोडाफोन-आइडिया के इन आठों नए ऐड-ऑन पैक में डेटा या एसएमएस जैसे फायदे नहीं मिलते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone-Idea has added 8 new value-added services to its users. These packs have been launched under the name of Games, Sports, Contest, Star Talk, Games Long Validity, Sports Long Validity, Contest Long Validity and Star Talk Long Validity. Through these packs, users will get benefits such as games, cricket alerts, contests and live chat with Bollywood celebrities.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X