Home
News

Vodafone Idea ने पेश किया 181 रुपये का नया रिचार्ज प्लान, जाने सभी डिटेल्स

Vodafone Idea ने पेश किया 181 रुपये का नया रिचार्ज प्लान

भले ही Vodafone-Idea को Jio और Airtel से कड़ी टक्कर मिल रही हो, लेकिन वह देश में नए-नए प्लान लॉन्च करने के मामले में भी पीछे नहीं है। टेलिकॉम ऑपरेटर ने चुपचाप अपने डेटा सेगमेंट में एक नया प्लान पेश किया है। बता दें कि टेलीकॉम ऑपरेटर ने इस साल जनवरी में 1.3 मिलियन ग्राहक खो दिए और नए या किफायती प्लान लाना अपने ग्राहकों को बनाए रखने की रणनीति हो सकती है। साथ ही, इन प्लान से ग्राहकों को इसके प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित करने की उम्मीद है। तो, आइए एक नजर डालते हैं 181 रुपये के प्लान के साथ मिलने वाले ऑफर्स या बेनिफिट्स पर।

Vodafone-Idea का 181 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

181 रुपये के नए लॉन्च किए गए प्लान में 30 दिनों के लिए सभी बेनिफिट मिलते हैं। साथ ही, यह पैक यूजर्स को हर दिन 1GB डेटा प्रोवाइट करता है, हालाँकि दिए गए डेटा के खत्म होने के बाद, यह दोपहर 12 बजे के बाद फिर से रीसेट हो जाएगा। यह एक 4जी प्लान है और विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो एक्टिव पैक के साथ ज्यादा डेटा की तलाश कर रहे हैं।

Vodafone Idea ने पेश किया 181 रुपये का नया रिचार्ज प्लान

गौरतलब है कि टेलिकॉम ऑपरेटर लगातार प्रीपेड सेगमेंट में पैक लॉन्च कर रहा है। हाल ही में टेलिकॉम ऑपरेटर ने 289 रुपये और 429 रुपये के दो प्लान लॉन्च किए हैं, जहां यूजर्स को 78 दिनों तक इसका फायदा मिलेगा।

Vodafone-Idea का 289 रुपये और 429 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

289 रुपये के प्लान में 600 मैसेज, 4GB डेटा और 48 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह प्लान उन सभी उपयोगकर्ताओं के लिए एक अच्छा ऑप्शन मालूम होता है जो वोडाफोन-आइडिया को इसकी सामर्थ्य के कारण अपने सेकेंडरी सिम के रूप में उपयोग कर रहे हैं।

वहीं 429 रुपये के प्लान में 78 दिनों के लिए हर दिन 6GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS मिलते हैं। यह प्लान लॉन्ग टर्म प्लान है और इसका इस्तेमाल इंटरनेट की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। ये नए लॉन्च किए गए प्लान वेबसाइट, Vi ऐप और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड हैं। हालांकि, किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि ये 4जी प्लान हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone Idea's newly launched plan of Rs 181 offers all the benefits for 30 days. Also, this pack provides users with 1GB data every day, however, once the given data is over, it will reset again after 12 noon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X