Vodafone-Idea का नया प्लान, ₹351 रुपए में मिलेगा 100 जीबी डेटा
Vodafone- Idea ने भारत में एक नया वर्क फ्रॉम होम प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन का ये एक प्रीपेड प्लान है। इस प्लान की कीमत कंपनी ने 351 रुपए रखी है। वोडाफोन-आइडिया कंपनी का ये प्लान 56 दिनों की वैधता और 100 जीबी डेटा के साथ आता है। आइए आपको इस प्लान के बारे में सभी खास बाते बताते हैं।
वोडाफोन आइडिया का नया 351 रुपए का प्लान
वोडाफोन-आइडिया कंपनी के इस नए 351 रुपए के प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को 100 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा, जो 56 दिनों की वैधता के साथ आएगा। ये 4जी प्लान आपको Vi वेबसाइट में जाकर एडऑन वाले सेक्शन में मिल जाएगा। आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया ने हाल में अपने दोनों वेबसाइट को मिलाकर Vi कर दिया है। Vi की वेबसाइट में इस प्लान को लाइव कर दिया गया है।
100 जीबी इंटरनेट डेटा
जिन यूज़र्स को ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत है, उनके लिए ये प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि इस प्लान में कंपनी किसी भी तरह का वॉयस कॉलिंग बेनिफिट नहीं दे रही है। यह एक एड ऑन पैक है। यानि कि अगर आपके प्रीपेड प्लान में पहले से मिला हुआ इंटरनेट डेटा खत्म हो गया है तो आपको इस प्लान को एक एड ऑन प्लान के रूप में ले सकते हैं।
251 रुपए का प्लान
इसके अलावा वोडाफोन-आइडिया कंपनी एक 251 रुपए का एड ऑन प्लान भी यूज़र्स को मुहैया कराती है। इस 251 रुपए के प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 50 जीबी इंटनरेट डेटा मिलता है। इन दोनों प्लान में 100 रुपए का अंतर है लेकिन 50 जीबी इंटरनेट डेटा का फर्क है। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया कंपनी एक प्रीपेड प्लान 98 रुपए का भी है। ये 98 रुपए का प्लान 12 जीबी इंटरनेट डेटा के साथ आता है और इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है।
हर चीज की मिलेगी जानकारी
इस तरह के वोडाफोन आइडिया, एयरटेल, जियो , बीएसएनएल समेत किसी भी टेलिकॉम कंपनियों के प्लान, या किसी भी स्मार्टफोन की लेटेस्ट अपडेट को जानने के लिए आप हमारे यानि हिंदी गिज़बोट के साथ जुड़े रहें।


Click it and Unblock the Notifications