वोडाफोन-आइडिया ने शुरू की ई-सिम सेवा, फिलहाल सिर्फ आईफोन के लिए उपलब्ध
अगर आप लगता है कि फोन में सिम कार्ड लगाना बेहद ज़रूरी है, इसके बिना आप कहीं कॉलिंग या मैसेजिंग नहीं कर पाएंगे तो आप गलत हैं। क्योंकि दुनियाभहर में कई टेलिकम्यूनिकेशन कंपनियां eSIM की सुविधा दे रही हैं। वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने भी ई-सिम की शुरुआत कर दी है। आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि ई-सिम क्या होता है।

इसके अलावा हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप ई-सिम से क्या होता है। वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने इसकी शुरुआत कब की।
वोडाफोन-आइडिया ने लॉन्च किया eSIM
अब वोडाफोन आइडिया ने भी भारत में eSIM सपोर्ट को लॉन्च कर दिया है। पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए इस सुविधा को पेश किया गया है। हालांकि eSIM का दायरा अभी लिमिटेड ही रखा गया है। यानि ई-सिम फिलहाल कुछ ही डिवाइसेस और सर्कल्स के लिए उपलब्ध होगी। वोडाफोन यूज़र्स को अब फिजिकली सिम कार्ड लगाने का झंझट नहीं रहेगा।
इन सर्कल्स में उपलब्ध होगी ई-सिम
ई-सिम की अनाउंसमेंट के साथ ही कंपनी ने बताया कि फिलहाल ई-सिम सपोर्ट का लाभ दिल्ली, मुंबई व गुजरात सर्कल्स में ही लिया जा सकेगा। लेकिन कंपनी ने वादा किया कि जल्द ही इसे दूसरे शहरों में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
इन फोन्स को मिलेगी सर्विस
वोडाफोन ने बताया कि अभी एप्पल डिवाइसेस Apple iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone SE, iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR को इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स ही ई-सिम का लाभ ले सकेंगे। लेकिन जल्द ही इस सर्विस को Samsung Galaxy Z Flip और Samsung Galaxy Fold से लिए भी लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी की योजना इसे अन्य फोन के लिए भी पेश करने की है। एप्पल यूज़र्स फिजिकल सिम की बजाए इंटीग्रेड सिम चिप के ज़रिए सेलुलर नेटवर्क को एक्सेस कर पाएंगे।
क्या है eSIM?
eSIM इंटग्रेटेड सिम चिप है जो कि आपके स्मार्टफोन में एक तरह से इनबिल्ट होगी। ई-सिम होने के कारण यूज़र्स को अलग से सिम कार्ड इस्तेमाल नहीं करना होगा। ई-सिम की मदद से आप कॉलिंग, मैसेजिंग का साथ साथ इंटरनेट भी एक्सेस कर सकेंगे।
Vodafone eSIM कैसे प्राप्त करें
चलिए अब आपको स्टेप्स के ज़रिए समझाते हैं कि आप Vodafone eSIM कैसे प्राप्त कर सकते हैं-
1- अगर आप वोडाफोन कस्टमर हैं तो 199 पर SMS करें। अगर आपकी ईमेल आईडी रजिस्टर्ड नहीं है तो पहले आपको उसे रजिस्टर कराना होगा। जिसके लिए आपको टाइप करना होगा emailemail id और 199 पर भेजें। जब ईमेल आईडी रजिस्टर हो जाए तो eSIMemail ID लिखकर 199 पर सेंड कर दें।
2- ईमेल वेलिड होने पर आपको 199 से मैसेज रिसीव होगा। अब आपको ESIMY भेज कर eSIM की रिक्वेस्ट को वेरिफाई करना होगा।
3- एक बार जब ये रिक्वेस्ट कंफर्म हो जाएगी तो आपको फिर 199 से मैसेज मिलेगा। यहां आपको कॉल करने के लिए पूछा जाएगा।
4- अब आपको अपने ईमेल पर एक QR कोड रिसीव होगा। आप जब भी ये प्रोसेस करें तो ध्यान रखें कि आपका वाई-फाई या मोबाइल डेटा ऑन हो।
5- अब फोन की सेटिंग्स ओपन करें। मैन्यू में जाकर मोबाइल डेटा पर टैप करें। इसके साथ ही यहां आपको "Add Data Plan" क्लिक करना होगा। अब आपको QR कोड क्लिक करें और फोन प्रोम्प्ट को फॉलो करें।
6- जो ग्राहक नए हैं उन्हें ई-सिम की सर्विस पाने के लिए पास के वोडाफोन स्टोर पर विजिट करना होगा। यहां आपसे आईडी प्रूफ और फोटो मांगी जाएगी। फिर आपको Vodafone eSIM का कनेक्शन दिया जाएगा। इसके बाद आपको QR कोड एक्टिवेशन प्रोसेस पूरा कर आप ई-सिम एक्टिवेट करवा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








