Home
News

Vodafone Idea ने लॉन्च किया AI-पावर्ड ‘Vi Protect’, अब नहीं मिलेंगे स्पैम कॉल और मैसेज

Vodafone Idea (Vi) ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 (IMC 2025) में अपना नया AI-पावर्ड सुरक्षा फीचर 'Vi Protect' लॉन्च किया है। यह सिस्टम स्पैम कॉल, फर्जी मैसेज और साइबर खतरों से यूजर्स को बचाने के लिए तैयार किया गया है।

कंपनी के मुताबिक, Vi Protect में AI-बेस्ड Voice Spam Detection System और AI-Driven Cyber Defence & Incident Response System शामिल हैं, जो न केवल आम यूजर्स बल्कि एंटरप्राइज क्लाइंट्स को भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Vodafone Idea ने लॉन्च किया AI-पावर्ड ‘Vi Protect’

कैसे काम करता है Vi Protect

Vi का Voice Spam Detection System कई AI मॉडल्स, वेब क्रॉलर और कस्टमर फीडबैक के जरिए फर्जी या स्पैम कॉल्स को रियल-टाइम में पहचानता है।
अगर किसी संदिग्ध नंबर से कॉल आती है, तो यूज़र की स्क्रीन पर "Suspected Spam" का अलर्ट दिखाई देता है, जिससे वह कॉल उठाने से पहले सतर्क हो सके।

यह सिस्टम थर्ड-पार्टी ऐप्स की तरह फोन पर नहीं, बल्कि Vi के नेटवर्क लेवल पर काम करता है, जिससे इसकी सटीकता और सुरक्षा दोनों बढ़ जाती हैं।

इसके अलावा, Vi Protect संदिग्ध मैसेज को भी फ्लैग करता है और International Calling Display के जरिए असली और नकली अंतरराष्ट्रीय कॉल्स में फर्क बताता है।

AI से सशक्त साइबर डिफेंस सिस्टम

Vi Protect का Cyber Defence and Incident Response System agentic और generative AI पर आधारित है। यह सिस्टम किसी भी साइबर खतरे को एक घंटे के भीतर पहचानने, विश्लेषण करने और न्यूट्रलाइज करने में सक्षम है।

कंपनी ने बताया कि यह प्रक्रिया पाँच चरणों में पूरी होती है - Anomaly Detection, Contextualisation, Categorisation, Interface Engine Analysis, Suggestive Intelligence और Human Validation।
इससे सिस्टम जल्दी और सटीक प्रतिक्रिया देता है, साथ ही फॉल्स अलर्ट्स को भी कम करता है।

600 मिलियन से ज्यादा स्पैम कॉल और मैसेज ब्लॉक

Vodafone Idea का दावा है कि Vi Protect ने अब तक 600 मिलियन से अधिक स्पैम और स्कैम कॉल/मैसेज को रोकने में सफलता पाई है। कंपनी जल्द ही Real-time URL Protection फीचर भी लॉन्च करने वाली है, जो फिशिंग और मालवेयर लिंक को ब्लॉक करेगा।

कंपनी का कहना है?

Vi के अनुसार, यह पहल डिजिटल कम्युनिकेशन को सेफ और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कंपनी का लक्ष्य है कि यूजर्स को बिना किसी डर के नेटवर्क सर्विस का अनुभव मिले।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X