Home
News

वोडाफोन आइडिया ने यूजर्स को दिया New Year का Gift, वापस लॉन्च किया यह प्रीपेड प्लान

भारत की प्रमुख टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर, वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) या Vi, अपने प्लान्स में बहुत सारे बदलाव कर रहा है जो Disney+ Hotstar की मेम्बरशिप के साथ आते है। पिछले हफ्ते, टेल्को ने अपने 601 रुपये के प्रीपेड प्लान को बंद करने का फैसला किया, जो 56 दिनों की वैलिडिटी के लिए कुल 75GB डेटा के साथ आया था, जिसमें डिज्नी+ हॉटस्टार का एक साल का एक्सेस मिलता था।

वोडाफोन आइडिया ने यूजर्स को दिया New Year का Gift, वापस लॉन्च किया यह प्रीपेड प्लान

वीआई ने अपने 701 रुपये के प्लान को भी बंद कर दिया, जो 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया था, जिसमें प्रतिदिन 3GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते थे। लेकिन अब दुबारा 601 रुपये के प्रीपेड प्लान को लाइव किया गया है। तो आइये जानते है वोडाफोन आइडिया के इस दुबारा लॉंच किए गए प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से।

वोडाफोन आइडिया ने दुबारा लॉन्च किया Disney+ Hotstar के साथ प्रीपेड प्लान

हालांकि आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी वेबसाइट से अपने 501 रुपये के प्लान को भी बंद कर दिया है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ 3GB डेटा प्रतिदिन के साथ आता था।

लेकिन अब, वोडाफोन आइडिया जाहिर तौर पर अपनी वेबसाइट पर ऊपर बताये गए प्लान को वापस लाया है, लेकिन इसमें प्राइस में बढ़ोतरी देखी गई है। जी हाँ, वीआई अब यह प्लान 601 रुपये में पेश कर रहा है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रति दिन 3GB डेटा प्रदान करता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और डिज्नी+ हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पहुंच के साथ आता है।

इस प्लान में एक्स्ट्रा 16GB डेटा भी मिलता है। इसके अलावा, वर्तमान में, समान बेनीफिट वाला प्लान वीआई ऐप पर 501 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि टेल्को उन यूजर्स के लिए 100 रुपये की छूट दे रहा है जो ऐप के माध्यम से पैक खरीदते हैं।

उन यूजर्स के लिए जो Disney+ Hotstar के एक्सेस के साथ आने वाले प्लान्स की तलाश कर रहे हैं, उसके लिए वीआई 901 रुपये और 3099 रुपये की कीमत पर प्रीपेड प्लान भी पेश करता है। Vodafone Idea का 901 रुपये के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार वाला भी एक प्लान आता है जिसमें प्रति दिन 3GB डेटा मिलता है और इसमें 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। यह प्लान बिना किसी अतिरिक्त लागत के 48GB एक्स्ट्रा डेटा भी प्रदान करता है। वहीं दूसरी ओर, टेल्को द्वारा पेश किया गया 3099 रुपये का प्लान, प्रत्येक दिन 1.5GB डेटा प्रदान करता है और इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है।

यह प्लान Disney+ Hotstar के मोबाइल एडिशन के लिए 1 साल के एक्सेस के साथ आता है और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा प्रदान करता है। इसमें यूजर्स को इस प्लान के साथ हर महीने 2GB बैकअप डेटा भी मिलता हैं।

तो कुल मिलाकर वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) यानि वीआई के यूजर्स को कंपनी की तरफ़ से नए साल 2022 का गिफ्ट है और अगर आप भी वीआई (Vi) के यूजर है तो इसको सबस्क्राइब कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone Idea New Year's gift to users relaunched this prepaid plan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X