Home
News

वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान के साथ फ्री मिलेगा Zee5 का सब्सक्रिप्शन

Vodafone-Idea ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने अपने 1,197 रुपए वाले प्लान में Zee5 की प्रीमियम बेनिफिट्स का फायदा देना शुरू किया है। आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया के कई प्लान्स के साथ Zee5 का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जाता है। इस लिस्ट में वोडाफोन-आइडिया का Rs. 555, Rs. 405, Rs. 595, Rs. 795, और Rs. 2,595 वाले प्लान्स शामिल हैं।

वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान के साथ फ्री मिलेगा Zee5 का सब्सक्रिप्शन

आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया का यह 1,197 रुपए का प्लान 2019 में पेश किया गया था। इस प्लान के अंतर्गत यूज़र्स को 180 दिनों तक रोज़ 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है। इस पैक में यूज़र्स को हर वीकेंड पर डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को 100 एसएमएस, अनलिमिटेड डेटा कॉलिंग, अनलिमिटेड नाइट डेटा फैसिलिटी और एक साल के लिए Zee5 का सब्सक्रिप्शन आर Vi Movies और टीवी एप्लिकेशन का फायदा मिलता है।

कुछ फैमिली प्लान में किया बदलाव

इन सभी ऑफर्स के साथ-साथ वोडाफोन-आइडिया ने होम क्रेडिट के साथ भी हाथ मिलाया है, जिसके तहत यूज़र्स को स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स भी दिए जाते हैं। अगर वोडाफोन-आइडिया के यूज़र्स किसी लॉन्ग टर्म प्लान को खरीदना चाहते हैं तो यह प्लान उनके लिए एक अच्छा ऑफर साबित हो सकता है। इसके अलावा वोडाफोन-आइडिया ने अपने कुछ फैमिली प्लान को भी रिवाइज्ड किया है। इनमें 649, 799, 999 और 1,348 रुपए के प्लान शामिल हैं।

वोडाफोन-आइडिया के अन्य लॉन्ग टर्म प्लान

इन्हीं सुविधाओं के साथ वोडाफोन-आइडिया के भी एक लॉन्ग टर्म प्लान आता है, जिसकी कीमत 2,399 रुपए है। इस सालाना प्लान में भी यूज़र्स सभी सुविधाएं वैसी ही मिलती है लेकिन इंटरनेट डेटा रोज 1.5 जीबी ही मिलता है। अगर आपको इससे ज्यादा यानि 2 जीबी इंटरनेट डेटा रोज चाहिए तो आपको वोडाफोन-आइडिया का 2,595 या 2,795 रुपए वाला प्लान खरीदना होगा।

एयरटेल कंपनी का लॉन्ग टर्म प्लान

दूसरी भारतीय टेलिकॉम कंपनियों के प्लान्स को कंपेयर करें तो आप पाएंगे कि इस मामले में भी सबसे सस्ता जियो ही है। एयरटेल कंपनी का लॉन्ग टर्म प्लान 2,498 रुपए है, जिसमें यूज़र्स को रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone-Idea has introduced a new offer for its prepaid users. In this offer, telecom operators have started offering premium benefits of Zee5 in their Rs 1,197 plan. Let us know that Zee5 subscription is given free with many plans of Vodafone-Idea.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X