Home
News

Vodafone और Idea करेंगी 4जी स्मार्टफोन, 1500 रुपए से सस्ता

By Agrahi

मोबाइल निर्माता कंपनियों के साथ ही टेलिकॉम कंपनियां भी 4जी स्मार्टफोन के लॉन्च को काफी गंभीरता से लेने लगी हैं. इन सब के लिए जियो को श्रेय जाता है. जियोफोन के बाद ही टेलिकॉम कंपनियां भी अपने 4G स्मार्टफोन पेश कर रही हैं. हाल ही में एयरटेल ने कार्बन के साथ मिलकर कार्बन ए40 स्मार्टफोन लॉन्च किया है.

Vodafone और Idea करेंगी 4जी स्मार्टफोन, 1500 रुपए से सस्ता

एयरटेल के बाद अब आईडिया और वोडाफोन भी स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं. इस स्मार्टफोन कीमत 1500 रुपए या इसके आस-पास हो सकती है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों टेलिकॉम ऑपरेटर डोमेस्टिक हैंडसेट निर्माताओं से बात कर रहे हैं. हो सकता है लॉन्च कार्बन और लावा के साथ ही हो.

नए स्मार्टफोन की कीमत 1500 रुपए के आस-पास होने की उम्मीद है. इन स्मार्टफोन के साथ जाहिर है कि कंपनियां अपने डाटा बेनिफिट भी देंगी. एयरटेल और रिलायंस जियो की तरह इन फोन सस्ते और नए रिचार्ज पैक उपलब्ध कराए जा सकते हैं.

यह पहले से जानकारी में है कि आईडिया और वोडाफोन मर्ज होने की प्लानिंग में है. इसके बाद यह कंपनी देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी होगी. रिपोर्ट के मुताबिक दिवाली से पहले ही डील फाइनल हो सकती हैं.

इसके अलावा वोडाफोन ने itel और lava mobiles के साथ भी साझेदारी की है. जिसके तहत कंपनी इन ब्रांड के फीचर फोन पर 900 रुपए तक का कैशबैक दे रही है. यह कैशबैक यूज़र्स को एक साल के अंदर हर महीने मिलेगा.

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone and Idea to launch 4G smartphones priced less than Rs. 1,500. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X