वोडाफोन-आइडिया ने शुरू किया वॉयस बेस्ड कॉन्टेक्टलेस रिचार्ज सिस्टम
Vodafone Idea कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक नई रिचार्ज की व्यवस्था की है। यह एक वॉयस बेस्ड कॉन्टेक्टलैस रिचार्ज ऑप्शन की व्यवस्था है। वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने अपने ग्राहकों को वॉयस बेस्ड कॉन्टेक्टलेस रिचार्ज ऑप्शन की सुविधा दी है।

इस सुविधा की शुरुआत कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए की गई है। आजकल कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी महामारी बन कर उबरी है। इस बीमारी के फैलने का मुख्य कारण लोगों के संपर्क में आना ही है। इस वजह से सरकार ने पिछले दो महीने से पूरे देश में लॉकडाउन लगा रखा है।
वॉयस बेस्ड कॉन्टेक्टलेस रिचार्ज
इस कारण को ध्यान में रखते हुए ही वोडाफोन-आइडिया ने ये कदम उठाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में आज भी एक बहुत बड़ी आबादी अपने फोन को रिचार्ज कराने के लिए रिटेलर्स के पास जाती है और उसके फोन में अपना नंबर डाल कर रिचार्ज कराती है। इस प्रक्रिया में वो एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में आते हैं और आजकल कॉन्टेक्ट में आना मतलब मौत के मुंह में जाने के बराबर है।
भारत में फीचर फोन यूज़ करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है और लगभग सभी फीचर फोन यूज़र्स रिचार्ज कराने के लिए अपने नजदीकी रिटेलर के पास जाते हैं। रिटेलर के पास जाने के बाद वो अपना फोन यूजर को देता है, जिसमें यूज़र अपना मोबाइल नंबर टाइप करते हैं। उसके बाद वो उसी फोन को रिटेलर को लौटाते हैं और रिटेलर बाकी की रिचार्ज प्रकिया को पूरी करके यूज़र का फोन रिचार्ज कर देता है।
इस प्रकिया में यूज़र और रिटेलर तो संपर्क में आते ही है और साथ में वो सभी लोग संपर्क में आ जाते हैं, जिन्होंने रिटेलर के उस मोबाइल फोन को अपना नंबर टाइप करने के लिए छुआ था। ऐसे में कोरोना वायरस जैसी बीमारी के संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
फिलहाल सिर्फ दो भाषाओं में उपलब्ध
इस वजह से वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने इस नई व्यवस्था की शुरुआत की है। कॉन्टेक्टलेस रिचार्ज करने के लिए यूजर को रिटेलर की दुकान पर जाकर दूर से ही सिर्फ अपना मोबाइल नंबर बोलना होगा। उसके बाद वोडाफोन-आइडिया का स्मार्ट कॉन्टेक्ट रिटेलर ऐप गूगल वॉयस असिस्टेंट के जरिए यूज़र की आवाज को कैप्चर कर लेगा और खुद ही अपने फोन में नंबर को टाइप कर देगा।
इस तरह से यूजर को रिटेलर के फोन को छुने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वो संक्रमित जैसी बीमारियों से अपना बचाव कर पाएंगे। वोडाफोन-आइडिया ने कहा है कि फिलहाल ये सेवा सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है लेकिन जल्द ही इसे अनेकों दूसरी भाषाओं में भी शुरू किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








