Home
News

वोडाफोन आइडिया के यूजर्स इन प्लान्स के साथ फ्री में देख सकते हैं IPL 2021 के मैच

वोडाफोन आइडिया यानि (Vi) ने अपने यूजर्स को कई प्रीपेड प्लान्स साथ Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है। इस कारण अब यूजर्स बिना अतिरिक्त पैसा खर्च किए डिज्नी+ हॉटस्टार का मजा ले सकेंगे। साथ ही अभी आईपीएल भी चल रहा है, तो इन प्लान्स को खरीदना बहुत फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा IPL 2021 की समाप्ति के बाद टी20 विश्व कप 2021 भी खेला जाएगा। तो जानते है वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के इन प्लान्स के बारे में जो जिनमें Disney+ Hotstar का फ्री एक्सेस मिलता है।

वोडाफोन आइडिया के यूजर्स इन प्लान्स के साथ फ्री में देख सकते हैं IPL 2021 के मैच

वोडाफोन आइडिया (Vi) के इन प्रीपेड प्लान्स के साथ मिलता है फ्री में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन

Vodafone Idea के पास 5 ऐसे प्लान्स है जिसमें Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि Vi के इन प्लान्स की कीमत 501 रुपए से शुरू होती है जिसमें यह OTT का बेनीफिट मिलता है।

वोडाफोन आइडिया का 501 रुपए का प्लान

वीआई अपने यूजर्स को 501 रुपए का प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है जिसमें Disney+ Hotstar के बेनीफिट के अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और रोजाना 3 GB का हाई स्पीड इन्टरनेट डेटा मिलता है। जबकि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

वोडाफोन आइडिया का 601 रुपए का प्लान

501 रुपए के बाद Vi अपने यूजर्स को 601 रुपए का भी एक प्रीपेड प्लान पेश करता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को Disney+ Hotstar का एक साल के लिए एक्सेस मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और कुल 75GB का हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। और इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है।

वोडाफोन आइडिया का 701 रुपए का प्लान

Vodafone Idea अपने यूजर्स को 701 रुपए का प्लान पेश करता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को रोजाना 3GB इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनीफिट, डेली 100 SMS और और एक साल के लिए Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

वोडाफोन आइडिया का 901 रुपए का प्लान

इन सबके अलावा वीआई अपने प्रीपेड यूजर्स को 901 रुपए का भी एक प्लान पेश करता है। जिसमें यूजर्स को रोजाना 3GB इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनीफिट, डेली 100 SMS और और एक साल के लिए Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।

वोडाफोन आइडिया का 2595 रुपए का प्लान

Vi के यूजर्स अगर एक साल के लिए कोई डेटा प्लान ढूंढ रहे हैं, तो उनके लिए 2595 रुपए का प्लान सबसे बेस्ट है। यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें यूजर्स को डेली सिर्फ 1.5GB डेटा, प्रतिदिन 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone Idea users can watch IPL 2021 matches for free with these plans.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X