Home
News

वोडाफोन-आइडिया बना सबसे तेज टेलिकॉम नेटवर्क: OOKLA

भारतीय टेलिकॉम कंपनी वीआई (वोडाफोन-आइडिया) भारत का सबसे तेज़ नेटवर्क बनकर उभरा है। ऐसा 2020 के तीसरी तिमाही के आंकड़े कह रहे हैं। जी हां, नेटवर्क एनालिस्ट और स्पीड टेस्ट फ़र्म Ookla ने 2020 के थर्ड क्वार्टर का डेटा जारी किया जिसके मुताबिक वीआई का ऐवरेज डाउनलोडिंग स्पीड 13.47Mbps रहा, जबकि ऐवरेड अपलोड स्पीड 6.19 Mbps रहा है।

वोडाफोन-आइडिया बना सबसे तेज टेलिकॉम नेटवर्क: OOKLA

तीसरे नंबर पर जियो

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे फास्ट नेटवर्क वीआई का रहा। वहीं भारती एयरटेल दूसरी स्थान है। जबकि रिलायंस जियो फास्ट नेटवर्क के मामले में तीसरे स्थान पर रही। एयरटेल का ऐवरेज डाउनलोड स्पीड 13.58Mbps रहा है, जबकि इसकी ऐवरेज अपलोड 4.15Mbps रही है। जबकि रिलायंस जियो की ऐवरेज डाउनलोड स्पीड 9.71Mbps रही, जबकि थर्ड क्वॉर्टर में ऐवरेज अपलोड स्पीड 3.41Mbps रही है।

शहर के हिसाब से अलग-अलग डेटा

वहीं मोबाइल डाउनलोड स्पीड के बारे में बात करें तो हर शहर के हिसाब से इसका डेटा अलग अलग है। उदाहरण के तौर पर तीसरी तिमाही में ऐवरेज डाउनलोड स्पीड किसकी कितनी रही। जैसे दूसरे नंबर पर मुंबई का नंबर रहा है। दिल्ली 13.04Mbps मोबाइल डाउनलोड स्पीड के मामले में छठे नंबर पर है.

उपलब्धता में जियो सबसे आगे

वहीं, अगर उपलब्धता के लिहाज़ स बात करें तो 4जी उपलब्धता के मामले में रिलायंस पहले नंबर है, एयरटेल का स्थान दूसरा रहा और वहीं वीआई तीसरे स्थान पर है। रिलायंस जियो की 4जी उपलब्धता 99.7 प्रतिशत है। एयरटेल की 98.7 प्रतिशत और वीआई की 4G उपलब्धता 91.1% है।

मोबाइल डेटा स्पीड में भारत पीछे

इसके अलावा Ookla ने मोबाइल डेटा स्पीड की लिस्ट भी पेश की थी। जिसके मुताबिक, भारत की रैंक 131 है। लिस्ट में कुल 138 देश थे। बता दें कि भारत पिछले रिपोर्ट की तुलना में 2 से तीन लेवल नीचे पिछड़ा है। वहीं, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका भारत के आगे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Indian telecom company Vi (Vodafone-Idea) has emerged as the fastest network in India. The figures for the third quarter of 2020 are saying this. Yes, network analyst and speed test firm Ookla released the data for the third quarter of 2020, according to which the average downloading speed of the vi remained at 13.47Mbps, while the average upload speed was 6.19 Mbps.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X