वोडाफोन-आइडिया ने ₹269 रुपए का प्लान किया लॉन्च, मिलेगी अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने भारत में अपने नए प्रीपेड प्लान को पेश किया है। इस प्लान की कीमत 269 रुपए रखी गई है। इस प्लान को लॉन्च करने के पीछे वोडाफोन-आइडिया की अन्य टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने की रणनीति है। कंपनी उन तमाम यूज़र्स को टागरेट करना चाहती है तो अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा सर्फिंग भी ककना चाहते हैं। चलिए जानते हैं कि कंपनी के इस नए प्रीपेड प्लान के बारे में-
वोडाफोन-आइडिया 269 रुपए प्लान डिटेल्स
जियो, एयरटेल, बीएसएनएल को कॉम्पिटिशन देने के लिए वोडाफोन-आइडिया ये नया प्लान मार्केट में लेकर आई है। 269 रुपए की कीमत वाले इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और लिमिटिड SMS की सुविधा मिल रही है। बता दें कि ये प्रीपेड प्लान 56 दिनों तक मान्य रहेगा। प्लान के तहत यूज़र्स को 4जीबी डेटा की भी सुविधा मिलेगी। इसका मतलब है कि आप 56 दिनों तक इस 4जीबी डाटा को अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।
एड-ऑन को रिचार्ज करना संभव
ऐसे में अगर आपके प्लान की बीच में आपको अधिक डेटा की ज़रुरत पड़ती है तो आप वीआई के एड ऑन पैक को रिचार्ज कर सकते हैं। यह टेलीकॉम स्पेस में दिया जा रहा वीआई के न्यू प्रीपेड प्लान अभी तक के सस्ते प्रीपेड प्लान में से एक है। जिसमें कस्टमर्स को 56 दिनों तक की वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटिड कॉलिंग और 4GB डाटा तक की सुविधा मिल रही है। इस प्लान में आपको 600 SMSes प्रति महीने की सुविधा भी मिल रही है।
वोडाफोन-आइडिया के बढ़ेंगे टैरिफ प्लान्स
हालांकि, इसी बीच वोडाफोन-आइडिया को लेकर खबरें है कि जल्द ही इसके टैरिफ को बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है दिसंबर में कंपनी अपने टैरिफ में 20 से 25 पर्सेंट की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि वोडाफोन-आइडिया ने अभी तक इसके बारे में कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है।
वोडाफोन-आइडिया vs जियो vs एयरटेल
वोडाफोन-आइडिया यानि वीआई के लेटेस्ट न्यूज़ या किसी नए प्लान के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी जानने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट यानि हिंदी गिज़बॉट को पढ़ सकते हैं। इसके अलावा भी अगर आप किसी भी टेलिकॉम कंपनी यानि एयरटेल, जियो या बीएसएनएल कंपनी के बारे में जानना और पढ़ना चाहते हैं तो हिंदी गिज़बॉट के फेसबुक पेज को लाइक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








