जियो या एयरटेल नहीं, ये बनेगी देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी
वोडाफोन और आईडिया ने अपन मर्जर का एलान कर दिया है।
भारत में पिछले कुछ समय से टेलिकॉम सेक्टर में काफी हलचल मची है। रिलायंस जियो ने देश के टेलिकॉम सेक्टर का रूप ही बदल दिया है। इस नई कंपनी देश की बड़ी से बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया सभी के छक्के छुड़ा दिए हैं। जियो के पेश किए गए ऑफर्स के चलते हर टेलिकॉम कंपनी नए और सस्ते प्लान पेश करने पर मजबूर हो गई है।

रिलायंस जियो पहली कंपनी ने जिसने इतने कम समय में एक मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर जोड़ लिए हैं। रिलायंस जियो के आने के बाद से टेलिकॉम सेक्टर में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अब वोडाफोन इंडिया और आईडिया सेलुलर जैसी बड़ी कंपनियां भी मर्ज हो रही हैं। लेकिन बता दें कि वोडाफोन इंडिया और आईडिया सेलुलर के विलय से यह देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन जाएगी। एयरटेल भी इससे काफी पीछे छूट जाएगी।
आईडिया और वोडाफोन ने आखिरकार अपने इस विलय की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अब अपने बिज़नस को साथ लाने का फैसला कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि वोडाफोन कंबाइन्ड इनटाइटी का 45% अपने पास रखेगी वहीं, आइडिया के पास इसकी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।


Click it and Unblock the Notifications







