Home
News

इन टैरिफ प्लान पर मिल रहा है डबल डेटा बैनेफिट और 20% डिस्काउंट

By Neha

भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री की डेटा वॉर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इस समय प्रायवेट सेक्टर और पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लान और ऑफर से एक दूसरे को टक्कर देने में लगी हुई हैं। इसी क्रम में अब वोडाफोन इंडिया ने अपने रेड पोस्टपेड प्लान को अपडेट किया है।

कंपनी ने ऐलान किया है कि अब वोडाफोन 499 से अधिक के रेड पोस्टपेड प्लान पर यूजर्स को 20 परसेंट रेंटल डिस्काउंट मिलेगा। 399 रुपए के प्लान पर 15 परसेंट रेंटल डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने कुछ टैरिफ प्लान को भी रिवाइज किया है, जिसके बाद उन प्लान्स पर यूजर्स को 50 परसेंट यानी दोगुना डेटा बैनेफिट मिलेगा।

इन टैरिफ प्लान पर मिल रहा है डबल डेटा बैनेफिट और 20% डिस्काउंट

बता दें कि हाल ही में भारती एयरटेल ने भी मायप्लान इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान पर रेंटल डिस्काउंट का ऐलान किया था और पोस्डपेड प्लान की कीमतें घटाईं थी। अब वोडाफोन अपने प्लान से एयरटेल को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

क्या है वोडाफोन रेड पोस्डपेड प्लान-

क्या है वोडाफोन रेड पोस्डपेड प्लान-

वोडाफोन पोस्टपेड प्लान 399 रुपए से शुरू होकर 2,999 रुपए तक आते हैं। 399 रुपए के वोडाफोन रेड बेसिक प्लान की बात करें, तो इस प्लान पर अब कंपनी 20जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है। इसके अलावा इस प्लान पर कंपनी 15 परसेंट रेंटल डिस्काउंट भी दे रही है। डिस्काउंट के बाद इस प्लान को 360 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

वोडाफोन रेड ट्रेवलर आर प्लान-

वोडाफोन रेड ट्रेवलर आर प्लान-

वोडाफोन रेड ट्रेवलर आर प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत 499 रुपए है। इसमें यूजर को पहले 20जीबी डेटा मिलता था। प्लान अपग्रेड के बाद अब यूजर्स को इस प्लान पर यूजर को हर महीने 30जीबी डेटा मिलेगा और प्लान की कीमत पर 20 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा।

वोडाफोन रेड ट्रेवलर एम प्लान-

वोडाफोन रेड ट्रेवलर एम प्लान-

वोडाफोन रेड ट्रेवलर एम प्लान को भी अपग्रेड करने के बाद पहले से ज्यादा किफायती बनाया गया है। ये प्लान 699 रुपए में आता है, जिस पर 20 परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस प्लान में भी 10 जीबी एक्सट्रा डेटा दिया जा रहा है और यूजर को पूरे महीने के लिए कुल 40जीबी डेटा मिलेगा।

वोडाफोन रेड ट्रेवलर एल प्लान-

वोडाफोन रेड ट्रेवलर एल प्लान-

वोडाफोन रेड ट्रेवलर एल प्लान की बात करें, तो ये 999 रुपए का प्लान है। इस प्लान पर भी 20 परसेंट रेंटल डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसे 800 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस प्लान पर अब यूजर को महीनेभर के लिए 60जीबी डेटा मिलेगा। 

मिलेंगे ये फायदे-

मिलेंगे ये फायदे-

बता दें कि डेटा के अलावा इन सभी प्लान के साथ में यूजर्स को अनलिमिटेड इनकमिंग औऱ आउटगोइंग लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल मिलेंगे। इसके अलावा रोजाना 100 एमएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को पिछले महीने में बचा हुआ डेटा अगले महीने कैरी फॉरवर्ड करने की सुविधा होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone company ne RED Postpaid Plans ko revised kiya hai. company apne plans par double data aur plans ke price par 20 percent tak discount offer kar rahi hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X