वोडाफोन इंडिया का नया प्लान, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और इंटरनेट डाटा भी!
वोडाफोन इंडिया ने हाल ही में अपने पोस्टपेड 3जी और 4जी ग्राहकों के लिए नए रेड प्लान्स पेश किए हैं। अपने इन प्लान्स के तहत वोडाफोन अपने यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और साथ ही इंटरनेट डाटा भी दे रहा है।

कंपनी का पहला प्लान 1,999 रुपए का है, इस प्लान में यूज़र्स को कोटा डाटा 8जीबी (3जी या 4जी), अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल्स, अनलिमिटेड रोमिंग और 500 एसएमएस मैसेज प्रति महीने मिलेगा। वोडाफोन के दूसरे और थोड़े सस्ते 1699 रुपए के प्लान में 6जीबी डाटा (3जी या 4जी) अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल्स, अनलिमिटेड रोमिंग (इनकमिंग फ्री रोमिंग और आउटगोइंग पर 50 पैसे पर मिनट के साथ) और 500 एसएमएस प्रति माह मिलता है।
वोडाफोन द्वारा दिए जा रहे इस प्लान में यदि यूज़र लिमिट से ज्यादा डाटा इस्तेमाल करते हैं तो उसके लिए 0.50 प्रति एमबी के हिसाब से शुल्क देना होगा। कंपनी ने चार अन्य वोडाफोन रेड प्लान पेश किए हैं।

499 रुपए के प्लान में आपको 1जीबी 3जी या 4जी डाटा, 700 मिनट लोकल कॉल और नेशनल कॉल और 500 एसएमएस प्रति माह मिलेगा। जबकि 699 रुपए के प्लान में 2जीबी 3जी और 4जी डाटा, 1000 मिनट लोकल व नेशनल कॉल और 500 एसएमएस प्रति माह मिलता है। इसके साथ ही 999 रुपए का प्लान भी है जिसमें 3जीबी 3जी/4जी, 2000 मिनट लोकल व नेशनल कॉल, 500 एसएमएस मिलेंगे।
कंपनी का एक और प्लान 1,299 रुपये में है जिसके तहत हर महीने 4 जीबी तक 3G या 4G डाटा, 3,000 लोकल और नेशनल कॉल मिनट, इनकमिंग फ्री रोमिंग और आउटगोइंग पर 50 पैसे पर मिनट के साथ ही 500 एसएमएस भी दिए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications