भारत में वोडाफोन की आय में 10.6 फीसदी का मुनाफा हुआ
देश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनी वोडाफोन इंडिया को 2012-13 में 35,600 करोड़ रुपये की आय हुई, जो एक साल पहले के मुकाबले 10.6 फीसदी अधिक है। कम्पनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी यहां मंगलवार को दी। कम्पनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन पीटर्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "साल के आखिर तक हमारे ग्राहकों की संख्या 15.24 करोड़ थी, जो एक साल पहले के मुकाबले 20 लाख अधिक थी।"
31 मार्च 2013 को समाप्त हुए कारोबारी साल में कम्पनी का समायोजित संचालन लाभ तीन गुने से अधिक बढ़कर 22.1 करोड़ पाउंड (करीब 1,853 करोड़ रुपये) दर्ज किया गया।

मार्टिन पीटर्स ने बताया कि कम्पनी का प्रथम सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इस वर्ष आने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा, "आईपीओ स्पेक्ट्रम मूल्य की स्पष्टता पर निर्भर करेगा। 2014 में हमारे कई लाइसेंस का नवीकरण किया जाना है।" निवेश के बारे में उन्होंने कुछ अधिक कहने से इंकार किया और सिर्फ इतना कहा कि अच्छा खासा निवेश किया जाएगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications