Home
News

Jio को कड़ी टक्कर देने के लिए Vodafone ने पेश किया एक नया प्लान

रिलायंस जियो के बाजार में उतरने के बाद टेलिकॉम सेक्टर में मुकाबला काफी ज्यादा बढ़ गया है। सभी टेलिकॉम कंपनियां जियो को टक्कर देने के लिए आए दिन अपने नए प्लान्स और ऑफर्स पेश कर रही है। उसी तरह वोडाफोन इंडिया भी इस दौड़ में काफी मेहनत कर रहा है। बता दें, वोडाफोन ने अपना एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। जिसे वोडाफोन का अबतक का सबसे बेहतर प्लान माना जा सकता है। इस प्लान के लिए यूजर्स को 189 रुपये की कीमत चुकानी होगी।

Jio को कड़ी टक्कर देने के लिए Vodafone ने पेश किया एक नया प्लान

बता दें यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल, एसटीडी, रोमिंग) की सुविधा देता है। साथ ही यूजर्स को 2GB हाई स्पीड डेटा भी दिया जा रहा है। इस प्लान की खास बात इसकी वैधता है। जो इस प्लान को बाकी प्लान्स से अलग बनाती है। बता दें, यह प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह प्लान डेटा का ज्यादा इस्तेमाल ना करके वॉयस कॉलिंग पर ध्यान केंद्रित करने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट होगा।

नए प्लान के फायदे

वोडाफोन का नया प्रीपेड प्लान कुछ सीमाओं के साथ आता है। बता दें, इसमें यूजर्स को एसएमएस की सुविधा नहीं दी जा रही है। साथ ही यह प्लान बाकी वोडाफोन प्लान्स के समान है। प्लान के अंदर 250 मिनट / दिन और 1000 मिनट / सप्ताह में वॉयस कॉल कैप्स दिया जा रहा है। हालांकि प्लान की वैधता इन कमियों को काफी हद छुपाती है।

जिससे यह प्लान बेहतर माना जा रहा है। बता दें, वोडाफोन का नया 189 रुपये का प्रीपेड प्लान टेलिकॉम सर्किल में चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। इसके अलावा, अभी तक वोडाफोन ने इस बात की कोई जानकारी साझा नहीं की है कि वह यूजर्स के एक बड़े ग्रुप के लिए इसे कब पेश करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
All telecom companies are offering their new plans and offers on the day to come out to compete with Geo. Vodafone has launched a new prepaid plan. Which can be considered as Vodafone's best plan. For this plan, users will have to pay a price of 189 rupees. This plan comes with validity of 56 days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X