वोडाफोन का नया ऑफर, 45जीबी 4जी डाटा फ्री
वोडाफोन अपने यूज़र्स को दे रहा है 45जीबी डाटा फ्री पाने का शानदार मौका।
वोडाफोन एक बार फिर अपने आने प्लान के साथ आई है। इस नए प्लान में कंपनी पेश कर रही है 45 जीबी का फ्री 4जी डाटा। यानी कि यूज़र्स की तो समझो निकल पड़ी। लेकिन बता दें कि यह ऑफर आपको तभी मिलेगा जब आप अमेज़न से कोई 4जी स्मार्टफोन खरीदेंगे। यानी कि यदि आप कोई नया फोन ले रहे हैं तो अमेज़न से खरीदने पर आपको 45जीबी का फ्री 4जी डाटा मिलेगा।
चलिए अब जानते हैं कि यह ऑफर कैसे काम करता है।

दरअसल जब आपको अमेज़न से नया 4जी फोन खरीदेंगे और इसके बाद अपने वोडाफोन नंबर पर 1जीबी डाटा या फिर उससे अधिक 4जी डाटा का रिचार्ज कराएंगे तो आपको 9जीबी डाटा फ्री मिलेगा। इतना ही नहीं यह फ्री डाटा आपको अगले पांच रिचार्ज पर मिलेगा। यानी कि हर एक जीबी या उससे अधिक के रिचार्ज पर 9 जीबी 4जी डाटा फ्री। इस ऑफर की वैलिडिटी 5 महीनों की ही होगी।

इस ऑफर में एक और ध्यान रखें वाली बात यह है कि इस ऑफर को पाने के लिए 30 जून तक अमेज़न से एक्सलुसिव उपलब्ध 4G स्मार्टफओन खरीदना होगा। ये ऑफर 11 मई से शुरु हो चुका है। याने कि आपके पास अभी भी काफी समय बाकी है।
बता दें कि इससे आईडिया ने भी कुछ इसी तरह का ऑफर पेश किया था जिसमें फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर 40 जीबी 4G डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दे रहा है। आईडिया का यह ऑफर फ्लिप्कार्ट से नया 4जी फोन खरीदने पर ही मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








