Home
News

Vodafone-आइटेल ने पेश किया A20 स्मार्टफोन, 2100 रुपए का मिलेगा कैशबैक

By Neha

भारतीय टेलीकॉम कंपनियां इस समय स्मार्टफोन मेकर्स के साथ जुड़कर कई डील और ऑफर्स पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में अब भारत की पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन का नाम जुड़ चुका है। वोडाफोन ने हाल ही में मोबाइल फोन निर्माता कंपनी आइटेल के साथ साझेदारी कर itel A20 फोन पेश किया है। इस फोन की वास्तविक कीमत 3,690 रुपए है, लेकिन वोडाफोन के ग्राहक इस फोन को सिर्फ 1,590 रुपए में खरीद सकते हैं। वोडाफोन इस फोन पर वोडाफोन अपने यूजर्स को 2,100 रुपए कैशबैक देगी।

Vodafone-आइटेल ने पेश किया A20 स्मार्टफोन, 2100 रुपए का मिलेगा कैशबैक

टेलीकॉम कंपनियों और स्मार्टफोन मेकर्स के बीच पार्टनरशिप का दौर जारी है। वोडाफोन आइटेल ने साझेदारी के बाद आइटेल ए20 4जी स्मार्टफोन पेश किया है। वोडाफोन के 2,100 रुपए कैशबैक प्लान से कैशबैक प्राप्त करने के लिए कस्टमर्स को 18 महीने तक हर महीने 150 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज कराना होगा।

लगातार 18 महीने 150 रुपए का रिचार्ज कराने के बाद कस्टमर्स के पास 900 रुपए का कैशबैक आएगा। इसके बाद भी अगले 18 महीने तक 150 रुपए का रिचार्ज कराने पर ग्राहक को 1,200 रुपए का कैशबैक प्राप्त होगा। यानी कुल मिलाकर पूरे 2,100 रुपए कैशबैक प्राप्त करने के लिए यूजर को 36 महीने तक हर महीने 150 रुपए का रिचार्ज कराना होगा।

बता दें कि इस ऑफर की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है। अगर यूजर 150 रुपए से कम राशि का रिचार्ज कराएगा तो उसके पास कैशबैक नहीं पहुंचेगा। ये कैशबैक यूजर को वोडाफोन के एम-पैसा वॉलेट में प्राप्त होगा, जिसका इस्तेमाल यूजर्स रिचार्ज के अलावा बिले पेमेंटऔर कैश ट्रांसफर के लिए भी कर सकते हैं।

आईटेल ए20 के फीचर्स की बात करें, तो ये 4जी वोल्ट हैंडसेट है। फोन में एंड्राइड 7.0 पर चलता है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 1जीबी रैम, 8जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 1500 एमएएच की लिथियम इयॉन बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone join hands with itel Mobile, launches A20 Smartphone. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X