Home
News

महाऑफर : 38 रुपए के रीचार्ज पर डेटा के साथ पाएं टॉक टाइम बैलेंस

By Neha

टेलीकॉम कंपनियों की डेटा वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज कोई नई कंपनी अपने यूजर्स के लिए डेटा ऑफर पेश कर रही है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं वोडाफोन की। प्रायवेट सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए Vodafone Chhota Champion रिचार्ज ऑफर पेश किया है। इस वोडाफोन छोटा चैंपियन में यूजर्स को टॉक टाइम और डेटा बैलेंस दोनों का फायदा मिलेगा। कंपनी ने ये प्लान यूजर्स के छोटे बजट को ध्यान रखकर बनाया है।

महाऑफर : 38 रुपए के रीचार्ज पर डेटा के साथ पाएं टॉक टाइम बैलेंस

इस प्लान की कीमत 38 रुपए है, जिसमें कस्टमर्स को 100 लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिनट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी 100 एमबी 3जी/4जी डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की सबसे अच्छी बात है कि ये कम कीमत के साथ लंबी वैलिडिटी के साथ आता है, मतलब आप इस पैक का फायदा लगभग पूरे महीने उठा सकते हैं। वोडाफोन के इस नए पैक की वैधता 28 दिन है।

हालांकि आपको बता दें कि सर्किल के हिसाब से इस पैक की कीमत में थोड़ बहुत अंतर हो सकता है। वोडाफोन का नया छोटा चैंपियन पैक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड व आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल में रीचार्ज के लिए उपलब्ध है। इन सर्किल में कंपनी 200 एमबी 2जी डेटा ऑफर कर रही है। वोडाफोन छोटा चैंपियन प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

वोडाफोन छोटा चैंपियन के बारे में बात करते हुए वोडाफोन इंडिया कंज़्यूमर बिज़नेस के एसोसिएट डायरेक्टर अवनीश खोसला ने कहा, ''वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए नए और ज़्यादा वेल्यू मुहैया कराने वाले पैक लगातार लॉन्च कर रही है। वोडाफोन छोटा चैंपियन पैक इस दिशा में उठाया गया एक नया कदम है। इस तरह के ऑफर वाला यह अपनी तरह का पहला पैक है जो बेहद किफ़ायती दाम में पूरे 28 दिन की वैधता के साथ आता है। इस पैक में ग्राहकों को 100 एमबी डेटा का अतिरिक्त फायदा मिलता है। हमारे साथ जुड़े रहें और वोडाफोन सुपरनेटएम4जी का अनुभव लेते रहें।''

अगर आप वोडाफोन का ये वोडाफोन छोटा चैंपियन का रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो रिटेल आउटलेट, यूएसएसडी, वेबसाइट MyVodafone ऐप से रिचार्ज करा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone launched Chhota Champion Pack at 38 rupees. More etail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X