वोडाफोन ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक आकर्षक ऑफर लांच किया है। अगर आप ब्लैकबेरी स्मार्टफोन यूजर हैं तो आप भी वोडाफोन के नए ऑफरों का फायदा उठा सकते हैं। नए ऑफरों के तहत दिल्ली की कुछ चुनी हुई दुकानों ब्लैकबेरी उपभोक्ता अपने फोन की टैकबॉल के साथ-साथ उसमें नए सॉफ्टवेयर भी अपडेट करा सकते हैं।इतना ही नहीं वोडाफोन अपने उपभोक्ताओं को मुफ्त में कई उपहार भी दे रहा है। अगर आप ब्लैकबेरी का नया हैंडसेट खरीदना चाहते हैं तो वोडाफोन कनेक्शन के साथ आपको कई मुफ्त सेवाएं मिलेंगी। नए ऑफर का लाभ प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के उपभोक्ता उठा सकते हैं।कंपनी के अनुसार भारत में हम आपने उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधा देना चाहते है जिससे हमारे प्रति उनका विश्वास हमेशा बना रहें। अभी यह ऑफर केवल दिल्ली उपभोक्ताओं के लिए निकाला गया है बाद में इसे देश के दूसरे हिस्सों में लांच किया जाएगा।