वोडाफोन superweek प्लान, 69 रुपए में अनलिमिटेड कॉल्स और डाटा
वोडाफोन ने अपना नया रिचार्ज पैक लॉन्च कर दिया है। यह नया रिचार्ज पैक कंपनी ने अपने superweek प्लान के तहत पेश किया है। इस प्लान को यूज़र्स केवल 69 रुपए में पा सकते हैं। इस प्लान को superweek प्लान इसलिए कहा गया है क्योंकि 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

वोडाफोन का नया रिचार्ज पैक superweek अनलिमिटेड कॉलिंग, किसी भी नेटवर्क के लिए एसटीडी कॉल्स और डाटा भी ऑफर करता है। इस पैक में केवल 500एमबी का डाटा मिलता है, जो की काफी कम है। खास बात यह है की यह कोई वनटाइम पैक नहीं है, इसे यूज़र्स कई बार रिचार्ज करा सकते हैं।
वोडाफोन ने इस साल SuperDay और SuperWeek प्लान की शुरुआत की है। इन प्लान के तहत कंपनी केवल एक दिन और एक हफ्ते के प्लान पेश कर रही है। इसमें कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर के सब्सक्राइबर के लिए एक 52 रुपए का प्लान भी पेश किया था। जिसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स दी गई थीं, जो की केवल वोडाफोन के नेटवर्क पर ही उपलब्ध थीं। इसमें 250एमबी 3जी/4जी डाटा भी दिया गया था।
इस प्लान में एक 76 रुपए का प्लान भी शामिल था जो की 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और 500एमबी डाटा भी दिया जाता है।
इसके बाद कंपनी ने लॉन्च किया 87 रुपए का superweek प्लान, इस प्लान में 250एमबी डाटा दिया गया है साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स भी उपलब्ध हैं। इस ऑफर को कंपनी ने खास 4जी हैंडसेट यूज़र्स के लिए ही पेश किया है।
यदि आप अधिक डाटा कंज्यूम करने वाले यूज़र्स में से हैं और दिल्ली-एनसीआर में मौजूद हैं तो वोडाफोन का 392 रुपए का प्लान भी आपके लिए मौजूद है। इस प्लान में यूज़र्स को मिलता है पूरे 28जीबी डाटा और अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉल्स, रोमिंग। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








