वोडाफोन ने लांच किया रिटेलर्स के लिए ई-वॉलेट एम पैसा पे
वोडाफोन ने डिजिटल भारत बनाने के पीएम मोदी के सपने को साकार करने की दिशा में हाल हीमें एम पैसा पे नामक ई-वॉलेट लांच किया है। आइए जानते हैं इस बारे में खास बातें।
मुद्रीकरण के बाद से हर कोई डिजिटल बनने की कोशिश में जुट गया है। जो लोग पहले से डिजिटल पेमेंट करते आ रहे हैं उन्हें कोई समस्या महसूस नहीं हो रही है लेकिन जिन्हें इस बारे में ज्ञान नहीं, वो डिजिशाला से सीख रहे हैं।

भारत को डिजिटल बनाने के लिए लोगों से ई-वॉलेट का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया जा रहा है। व्यापारी वर्ग से स्वाइप मशीन लगाने को कहा गया और लोगों से कार्ड का इस्तेमाल करने को कहा गया।
जैसाकि आप सभी को पता है कि फिलहाल में भारत में चुनंदा ई-वॉलेट हैं जिनका इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। ऐसे में वोडाफोन ने भी मंगलवार को वोडाफोन एम पैसा पे नामक ई-वॉलेट लांच कर दिया है।

लेकिन यह ई-वॉलेट व्यापारियों और रिटेलर्स के लिए बनाया गया है जिसके माध्यम से वो अपने ग्राहकों से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। पहले से मौजूद एम पैसा को ग्राहक भुगतान करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस वॉलेट के जरिए फेस-टू-फेस ट्रांसजेक्शन करने की जरूरत नहीं रह जाएगी। ग्राहक के द्वारा भेजे गए पैसों को आसानी से रिसीव किया जा सकता है।
आपको बता दें पिछले महीने ही रिजर्व बैंक ने ई-वॉलेट में रखी जाने वाली रकम को बढ़ाकर 20 हजार रूपए कर दिया है, जोकि पहले मात्र 10 हजार रूपए थी। वहीं व्यापारी वर्ग, अपने ई-वॉलेट में 50 हजार रूपए रख सकेंगे। ग्राहकों अपनी केवाईसी जानकारी देकर अपने डिजिटल वॉलेट में 1 लाख तक की लिमिट करवा सकते हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications