बस स्टॉप पर भी फ्री WiFi दे रही है ये टेलीकॉम कंपनी
इंडिया में इस समय टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए हर रोज नए प्लान और सर्विस लॉन्च कर रही हैं। भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनियों में से एक वोडाफोन इंडिया ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस पेश की है। वोडाफोन ने बस शेल्टर में फ्री वाईफाई सर्विस शुरू की है। फिलहाल ये सर्विस नोइडा सेक्टर 18 में शुरू की गई है। वोडाफोन की फ्री वाईफाई सर्विस में पैसेंजर्स को हर रोज करीब 20 मिनट तक फ्री वाई फाई मिलेगा। हालांकि वोडाफोन की इस फ्री वाईफाई सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए वोडाफोन का कस्टमर होना जरूरी है।

वोडाफोन ने बाकी टेलीकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए नोइडा में फ्री वाईफाई बस शेल्टर की शुरुआत कर दी है। वोडाफोन के दिल्ली एनसीआर के बिजनेस हैड आलोक वर्मा ने कहा कि वोडाफोन नोइडा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कमिटेड है। उन्होंने कहा कि मोबाइल यूजर्स अब हाई स्पीड 4जी फ्री वाईफाई का मजा ले सकते हैं।
नोइडा सेक्टर 18 में फ्री वाईफाई सर्विस शुरु होते ही बस शेल्टर पर वोडाफोन ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में वोडाफोन का ये तीसरा फ्री वाईफाई बस शेल्टर है। इसके पहले कंपनी हुडा सिटी सेंटर और गुरुग्राम सेक्टर 14 में भी फ्री वाईफाई सर्विस दे चुकी है।
फ्री वाईफाई नेटवर्क के अलावा दिल्ली एनसीआई की 116 प्राइम लोकेशन जिनमें मार्केट प्लेस, मॉल, अस्पताल और कॉलेज शामिल हैं, पर वोडाफोन का फ्री वाईफाई हॉट स्पॉट सेंटर मौजूद है। बता दें कि 20 मिनट की फ्री वाईफाई सर्विस दिल्ली हाट (INA Market), खान मार्केट, फॉर्टिस हॉस्पीटल गुरुग्राम के अलावा दिल्ली एनसीआर के सभी वोडाफोन स्टोर्स पर मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








