Vodafone ने लॉन्च किए सस्ते फुल टॉक टाइम प्लान
वोडाफोन ने एम पैसा पर अपने ग्राहकों के लिए नए टॉक टाइम प्लान पेश किए हैं। इसके तहत यूज़र्स फुल टॉक टाइम का लाभ उठा सकते हैं वो भी कम कीमत के प्लान्स पर। इस ऑफर में 30, 40, 50, 70, 90 और 100 रुपए के रिचार्ज पर फुल टॉक टाइम मिलेगा। बता दें कि यह ऑफर महाराष्ट्र और गोवा सर्किल के यूज़र्स के लिए है।

वोडाफोन महारष्ट्र और गोवा के बिज़नस हेड आशीष चन्द्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि वोडाफोन हमेशा ही ग्राहकों के लिए कुछ और बेहतर लेकर आती है। इसी के चलते अब कंपनी यह 'Evert time, full talk time'रिचार्ज ऑफर लेकर आई है। जिसका लाभ यूजर्स उठा सकते हैं।
आशीष ने आगे कहा कि यह रिचार्ज ऑफर एक बेहतर तरीका है जिससे हम अपने यूज़र्स को उसी दाम में अधिक कॉल करने की सुविधा दे रहे हैं। इससे पहले तक यह बड़े रिचार्ज पर ही उपलब्ध था, लेकिन अब इन छोटे रिचार्ज से यूज़र्स को काफी मदद मिलेगी।
वोडाफोन ने आगे यह भी साफ़ किया है कि ग्राहक इस ऑफर को जितनी बार चाहे ले सकते हैं, इसमें कोई लिमिट नहीं है। यदि यूज़र चाहें तो एक दिन में कई रिचार्ज करा सकते हैं।
ऐसे मिलेगा ऑफर
वोडाफोन का यह ऑफर यूज़र्स केवल M Pesa app के जरिए ही ले सकते हैं। इन दिनों लगभग सभी टेलिकॉम कंपनियां अपने ऐप के जरिए ही रिचार्ज ऑफर पेश करती हैं। डिजिटल पेमेंट की ओर यूज़र्स का झुकाव भी अधिक बढ़ रहा है, यही कारण है कि वोडाफोन ने भी अपने ग्राहकों को ऐप के जरिए लुभाने की कोशिश की है। आप अपने फोन में वोडाफोन की यह ऐप डाउनलोड कर इस रिचार्ज का लाभ उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








