Home
News

रमजान के मौके पर ये कंपनी लाई खास प्लान, हर रोज मिलेगा 3GB डेटा

By Neha Kashyap

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए रमजान के मौके पर खास प्लान लेकर आई है। कंपनी ने दिल्ली और कर्नाटक सर्किल में अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 'रमजान से ईद उल जुहा तक' नाम से प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को हर रोज 1.4GB डेटा मिलेगा। कंपनी ने इस प्लान को 509 रुपए में पेश किया है। इस खास प्लान के अलावा कंपनी ने दो और प्लान पेश किए हैं, जो रोजाना 2 जीबी डेटा और 3 जीबी डेटा के बैनेफिट के साथ आते हैं।

रमजान के मौके पर ये कंपनी लाई खास प्लान, हर रोज मिलेगा 3GB डेटा

वोडाफोन का 'रमजान से ईद उल जुहा तक' जहां 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, वहीं दो अन्य 511 रुपए और 569 रुपए के भी प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। 511 रुपए के प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए हर रोज 2 GB डेटा मिलेगा, वहीं 569 रुपए के प्लान में यूजर को हर रोज 3 GB डेटा मिलेगा।

बता दें कि वोडाफोन के इन तीनों ही प्लान में यूजर्स को 4जी स्पीड पर इंटरनेट डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा यूजर्स को वैलिडिटी पीरियड में अनलिमिटेड लोकल एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को हर रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे।

रमजान के मौके पर ये कंपनी लाई खास प्लान, हर रोज मिलेगा 3GB डेटा

वोडाफोन ने 'रमजान से ईद उल जुहा तक' प्लान खासतौर पर रमजान के मौके पर पेश किया है। ये प्लान कर्नाटक में प्लान अगस्त तक रिचार्ज के लिए उपलब्ध होगा। इस प्लान में यूजर्स वोडाफोन प्ले ऐप पर मक्का और मदीना को लाइव देख सकेंगे।

जैसा कि हम बता चुके हैं कि ये दोनों प्लान कर्नाटक और दिल्ली सर्किल में उपलब्द हैं। अगर आप इस प्लान की वैलिडिटी अपने सर्किल में देखना चाहते हैं, तो इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर डालकर देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone launches Ramadan special pack named Ramzan se Eid ul Zuha Tak with 1.4GB data daily for 90 days. Vodafone also offering unlimited call and sms is this plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X