Home
News

1GB डेटा हर रोज वाले आ गए दो नए प्लान, जानें कौन सा है बेस्ट

By Neha

टेलीकॉम कंपनियों की डेटा वॉर जारी है, जिसमें सभी कंपनियां हर रोज नए टैरिफ प्लान लॉन्च कर रही हैं। कई कंपनी पुराने प्लान को रिवाइज भी कर रही हैं। मंगलवार को आइडिया सैल्यूलर ने अपना 149 रुपए का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें कस्टमर्स को पहले से ज्यादा बैनेफिट मिलेगा।

वहीं वोडाफोन ने भी अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए 158 रुपए का प्लान लॉन्च किया है। ये दोनों प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं और 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

1GB डेटा हर रोज वाले आ गए दो नए प्लान, जानें कौन सा है बेस्ट

यहां हम इन दोनों टैरिफ प्लान का कम्पेरिजन करके बता रहे हैं कि कौन सा प्लान ज्यादा बैनेफिट्स के साथ आता है।

Recover deleted notification on android (HINDI)

आइडिया का 149 रुपए का प्लान-

आइडिया का 149 रुपए का प्लान-

आइडिया का ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें कस्टमर्स को हर रोज 1GB डेटा यानी कुल 28 जीबी डेटा 4जी स्पीड पर मिलेगा। इसके अलावा 28 दिनों के लिए ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगा, जिसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी शामिल होंगे। इसके अलावा इस प्लान में ग्राहक को अनलिमिटेड एसएमएस (लोकल और नेशनल) मिलेंगे।

वोडाफोन का 158 रुपए का प्लान-

वोडाफोन का 158 रुपए का प्लान-

वोडाफोन ने 158 रुपए का नया टैरिफ प्लान लॉन्च किया है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। पिछले प्लान की तरह इस प्लान में भी यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा यानी कुल 28 जीबी डेटा 3जी/4जी स्पीड पर मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगा, जिसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी शामिल होंगे। हालांकि इस प्लान में ग्राहकों को एसएमएस बैनेफिट नहीं मिलेगा।

वोडाफोन का 151 रुपए का प्लान-

वोडाफोन का 151 रुपए का प्लान-

वोडाफोन ने 158 रुपए का प्लान के अलावा 151 रुपए का प्लान भी लॉन्च किया है, जिसमें 28 दिनों के लिए कस्टमर्स को कुल 1जीबी डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आएगा, लेकिन इस प्लान पर भी एसएमएस नहीं मिलेंगे। बता दें कि वोडाफोन के ये दोनों प्लान फिलहाल केरल सर्किल के लिए पेश किए गए हैं।

 आइडिया का 109 रुपए का प्लान-

आइडिया का 109 रुपए का प्लान-

वोडाफोन के 151 रुपए के प्लान को काउंटर करने के लिए आइडिया ने 109 रुपए का प्लान लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहक को सिर्फ 1जीबी डेटा 28 दिनों के लिए मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स) भी शामिल होंगे। इसके साथ ही अनलिमिटेड एसएमएस (लोकल और नेशनल) मिलेंगे। ये दोनों प्लान सिर्फ हिमाचल प्रदेश सर्किल के लिए पेश किए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone ne 158 rs ka Plan Launch kiya hai aur Idea ne Rs 149 ka Prepaid Plan Revised kiya hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X