वोडाफोन ऑफर, अनलिमिटेड कॉल्स के साथ रोमिंग भी फ्री, डाटा 28जीबी
वोडाफोन का नया ऑफर यूज़र्स के लिए लेकर आया है अनलिमिटेड फ्री कॉल्स के साथ रोमिंग कॉल्स भी मुफ्त। अनलिमिटेड फ्री कॉल्स में आप एसटीडी और लोकल दोनों कॉल्स का मुफ्त लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा यूज़र्स को 28जीबी 4जी डाटा भी मिलेगा, लेकिन यह ऑफर केवल दिल्ली-एनसीआर के यूज़र्स के लिए ही है।

वोडाफोन का यह नया ऑफर 392 रुपए का है। इस ऑफर में यूज़र्स को हर दिन 1जीबी 4जी/3जी डाटा प्रति दिन मिलेगा। इस ऑफर को यूज़र्स वोडाफोन स्टोर्स, मिनी स्टोर्स और दिल्ली एनसीआर में मौजूद सभी 40,000 मल्टी ब्रांड आउटलेट्स पर पा सकते हैं।
दिल्ली एनसीआर वोडाफोन इंडिया के बिज़नस हेड अलोक वर्मा ने कहा कि, 'वोडाफोन के प्री-पेड सब्सक्राइबर्स दिल्ली एनसीआर से फेस्टिव सीज़न के दौरान रोमिंग पर ज्यादा होते हैं। इसलिए यह पॉकेट फ्रेंडली पैक उनके लिए लाभकारी होंगे।'

कॉम्बो पैक
वोडाफोन ने इसी के साथ एक और ऑफर पेश किया है जो कि एक कॉम्बो पैक है। इस पैक की कीमत 198 रुपए है। इस पैक में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है जो कि रोमिंग पर भी मौजूद है। हालाँकि यह अनलिमिटेड कॉल्स केवल वोडाफोन टू वोडाफोन के लिए ही है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications