Home
News

399 रुपए के प्लान पर अनलिमिटेड ऑफर, 200 GB डेटा का फायदा

By Neha

टेलीकॉम कंपनियां कुछ समय से अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए टैरिफ प्लान पेश कर रही थी। अब ये कंपनियां अपने पोस्टपेड यूजर्स पर फोकस करना चाहती है। जियो और एयरटेल के बाद अब वोडाफोन इंडिया ने पोस्टपेड यूजर्स रेड बेसिक प्लान को अपडेट किया है। अपडेट के बाद ये प्लान कई ऑफर्स के साथ आएगा और इसमें यूजर्स को 30जीबी डेटा के अलावा 200जीबी रिसाइकिल डेटा फायदा होगा। याद हो कि कुछ समय पहले ही वोडाफोन ने अपने रेड पोस्टपेड आर, एम और एल प्लान को अपडेट किया था। अब कंपनी ने 399 रुपए का बेसिक रेड प्लान भी अपग्रेड कर दिया है।

399 रुपए के प्लान पर अनलिमिटेड ऑफर, 200 GB डेटा का फायदा

वोडाफोन का 399 रुपए का रेड बेसिक पोस्टपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आएगा। इसमें यूजर्स को (लोकल व एसटीडी और रोमिंग में इनकमिंग) कॉल फ्री मिलेंगे। यूजर्स को हर दिन 250 मिनट व हर हफ्ते 1,000 मिनट तक फ्री कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा इसमें यूजर्स को 30 जीबी/3जी/4जी डेटा मिलेगा। बता दें कि पहले ये प्लान 20जीबी डेटा के साथ आता था, जिसे कंपनी ने बढ़ाकर 30जीबी कर दिया है।

रेड बेसिक प्लान के अन्य फायदों की बात करें, तो हर महीने बचा हुआ डेटा (200 जीबी तक), जिसे यूजर ने इस्तेमाल नहीं किया होगा, अगले बिलिंग साइकिल में जुड़ जाएगा। इसके अलावा इस प्लान में अब कंपनी ग्राहकों को 4,000 रुपए का वोडाफोन प्ले सर्विस का सब्सक्रिप्शन दे रही है, जिसमें यूजर्स मूवी देख सकते हैं। साथ ही बंडल्ड मैग्ज़टर सर्विस में 3,500 से ज्यादा ई-मैगज़ीन का फायदा उठा सकते हैं। वोडाफोन के रेड शील्ड प्लान फोन की चोरी होने या गुम होने के इंश्योरेंस के साथ आते हैं।

399 रुपए का ये प्लान सिर्फ पहले 6 महीने के लिए इस कीमत पर मिलेगा, इसके बाद इसकी कीमत 499 रुपए हो जाएगी। वोडाफोन के प्रीपेड यूजर्स और अन्य नेटवर्क के यूजर्स वोडाफोन पोस्टपेड ग्राहक बनने के लिए स्विच कर सकते हैं। वोडाफोन रेड में स्विच करने के लिए यूज़र को अपने फोन से 199 डायल करना होगा। अपग्रेड के बाद कंपनी की वेबसाइट पर ये प्लान अपडेट नहीं हुआ है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone ne 399 rs ka red basic postpaid plan revised kiya hai. ab ye plav 30GB Data aur 200GB recycle data ke sath ayega.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X