Home
News

33 रुपए में मिल रहा है 4G अनलिमिटेड डेटा

By Neha Kashyap

टेलीकॉम कंपनियों की डेटा वॉर का सबसे ज्यादा फायदा यूजर्स को हो रहा है। कोई कंपनी चीप एंड बेस्ट टैरिफ प्लान पेश करती है, तो अगले ही दिन दूसरी टेलीकॉम कंपनी नया सस्ता प्लान पेश कर देती है।

एयरटेल ने दो दिन पहले ही 65 रुपए में 1 जीबी 3G/2G डेटा स्पीड प्लान लॉन्च किया था, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा।

एयरटेल के बाद अब वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए 33 रुपए में अनलिमिटेड डेटा प्लान पेश किया है। कंपनी ने इस प्लान को सुपर नाइट इंटरनेट पैक के नाम से पेश किया है।

33 रुपए में मिल रहा है 4G अनलिमिटेड डेटा

वोडाफोन के 33 रुपए के सुपर नाइट इंटरनेट पैक में 4जी स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी रात 1AM से सुबह 6AM तक रहेगी। इस टाइम पीरियड में यूजर को अनलिमिटेड 4 जी डेटा मिलेगा।

यहीं नहीं कंपनी ने 1 घंटे के वैलिडिटी वाला सुपर आवर पैक भी पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 3G/4G स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। एयरटेल की तरह वोडाफोन ने भी ये प्लान सिर्फ चुनिंदा यूजर्स के लिए पेश किया है।

अगर आप वोडाफोन कस्टमर हैं और अपने नंबर पर इस प्लान की वैलिडिटी चैक करना चाहते हैं, तो MyVodafone ऐप और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नंबर पर ऑफर को चैक कर सकते हैं। इसके अलावा 121 नंबर डायल करके भी बेस्ट ऑफर के बारे में पता कर सकते हैं।

एयरटेल के 65 रुपए के प्लान की बात करें, तो इसमें 1 जीबी डेटा 3G/2G स्पीड पर मिलेगा। हालांकि इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके अलावा कंपनी ने 2 जीबी डेटा टैरिफ प्लान भी लॉन्च किया है, जो 2G नेटवर्क स्पीड पर आएगा। ये प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसकी कीमत 98 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone has launched Super Knight Internet Pack and in this plan the company is Offering Unlimited 4g Data At Rs 33 for selective users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X