Home
News

जियो को टक्कर देने इस कंपनी ने पेश किया 42जीबी डेटा पैक

By Neha

टेलीकॉम कंपनियां इस समय नए यूजर्स को लुभाने और पुराने यूजर्स को बनाए रखने के लिए हर रोज नए प्लान और ऑफर्स पेश कर रही हैं। ज्यादातर कंपनियां अपने प्रीपेड ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए नए डेटा और कॉलिंग पैक का ऐलान कर रही हैं। इसी क्रम में वोडाफोन ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 349 रुपए वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5जीबी डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल ऑफर किया जा रहा है। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों के लिए होगी।

जियो को टक्कर देने इस कंपनी ने पेश किया 42जीबी डेटा पैक

वोडाफोन के 349 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 42जीबी डेटा मिलेगा। कंपनी यूजर्स को दोनों 4जी और 3जी नेटवर्क पर हर दिन 1.5जीबी डेटा देगी। ऑफर कर रही है। वोडाफोन के इस प्लान का मुकाबला रिलायंस जियो के 309 रुपए वाले डेटा प्लान से है। जिसमें यूजर्स को हर रोज करीब 1जीबी डेटा मिलता है। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 49 दिनों के लिए होती है।

जियो की ही तरह वोडाफोन के इस प्लान में भी फ्री रोमिंग मिलेगी। जियो और वोडाफोन के अलावा सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने अपने यूजर्स के लिए हर रोज 1जीबी डेटा दे रही हैं। वोडाफोन के इस प्लान का मुकाबला न सिर्फ रिलायंस जियो बल्कि भारती एयरटेल के 349 रुपए वाले प्लान से भी होगा।

जियो को टक्कर देने इस कंपनी ने पेश किया 42जीबी डेटा पैक

एयरटेल के 349 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, जिसमें हर दिन 1.5जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मिलते हैं। एयरटेल के इस प्लान में कस्टमर्स को फ्री आउटगोइंग नोशनल रोमिंग और फ्री एसएमएस (हर दिन 100) मिलता है।

बता दें कि हाल ही में आरकॉम ने अपनी टेलीकॉम सर्विस बंद करने का ऐलान किया है। कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि यूजर्स अन्य टेलीकॉम नेटवर्क पर अपना नंबर पोर्ट करा सकते हैं। ऐसे में ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां नए यूजर्स को आकर्षित करने के लिए किफायती प्लान और ऑफर्स पेश कर रही हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone offers 1.5GB data per day with unlimited calling at Rs 349 for prepaid users. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X