ये टेलीकॉम कंपनी 1 साल के लिए फ्री दे रही है अमेजन प्राइम मेंबरशिप
टेलीकॉम कंपनिया अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए हर रोज नए ऑफर्स पेश कर रही हैं। इसी क्रम में वोडाफोन अपने पोस्टपेड कस्टमर्स को एक साल के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप और नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया है। बता दें कि वोडाफोन ने ये ऑफर अपने RED पोस्टपेड प्लान यूजर्स के लिए पेश किया है। बता दें कि अमेजन प्राइम मेंबरशिप की एक साल की कीमत 999 रुपए है। वहीं नेटफ्लिक्स के मंथली शुरुआती प्लान की कीमत 500 रुपए से शुरू है, जो 800 रुपए तक जाती है।

वोडाफोन ने अपने RED पोस्टपेड ग्राहकों के लिए ये ऑफर पेश किया है। इसके जरिए कंपनी एयरटेल को काउंटर करना चाहती है। इस साल जनवरी में एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप पेश की थी। भारती एयरटेल ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के साथ पार्टनरशिप की थी।
इस पार्टनरशिप के बाद एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए कुछ ऑफर्स पेश कर रही थी। एयरटेल के पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स को 499 रुपए या उससे ज्यादा कीमत के इनफिनिटी प्लान पर ऑफर किए थे। इन प्लान में यूजर्स अमेजन प्राइम वीडियो के साथ अगले साल के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप भी खरीद सकते थे।
अब वोडाफोन के इस ऑफर के साथ ग्राहक लेटेस्ट और एक्सक्लूजिव ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड, बॉलीवुड और भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों, टॉप टीवी शो, स्टैंड-अप कॉमेडीज और बच्चों के कार्यक्रम कहीं भी कभी भी ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके साथ अमेजन ओरिजनल सीरीज जैसे Breathe, Inside Edge, The Grand Tour, American Gods और अन्य आने वाली सीरीज का भी लुत्फ उठा पाएंगे।
इसके अलावा, ग्राहक कई भाषाओं में एड-फ्री लाखों गाने अनलिमिटेड डाउनलोड करने के साथ-साथ स्ट्रीम कर सकते हैं। अमेजन प्राइम मेंबर फ्री में अनलिमिटेड फोटो डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस फीचर को पांच अन्य लोगों के साथ भी शेयर कर अपना पर्सनल फोटो वॉलेट भी तैयार कर सकते हैं।
इसके अलावा आपको 5जीबी स्टोरेज मिलेगा जिसमें आप वीडियो और डॉक्यूमेंट स्टोर कर सकते हैं। अमेजन पर 10,000+ फ्री MP3 सॉन्ग्स हैं, जिन्हें फ्री में स्ट्रीम और डाउनलोड किया जा सकता है। अमेजन प्राइम मेंबर नहीं हैं, तो 1000 रुपए या उससे अधिक कीमत के प्रॉडक्ट के लिए आपको शिपिंग चार्जेस नहीं पे करने होंगे।
अगर आप फ्री में अमेजन प्राइम मेंबरशिप लेना चाहते हैं, तो इसे Vodafone Play ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। प्राइम वीडियो को आप तभी देख पाएंगे जब आप प्राइम वीडियो एप डाउनलोड करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








