Home
News

सैमसंग स्मार्टफोन पर 10 GB डेटा व 1 साल का NETFLIX सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री

By Neha Kashyap

सैमसंग के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन ने सैमसंग के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत वोडाफोन सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S9 और Galaxy S9+ पर शानदार ऑफर्स दे रही है।

सैमसंग ने अपनी S सीरिज के नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन को इस साल प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया था। अब इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदना और भी किफायती होने जा रहा है। आइए जानते हैं वोडाफोन के इस ऑफर के बारे में।

सैमसंग स्मार्टफोन पर 10 GB डेटा व 1 साल का NETFLIX सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री

वोडाफोन सैमसंग की पार्टनरशिप के तहत वोडाफोन गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस को खरीदने पर कस्टमर्स को एक साल के लिए नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है। कंपनी ने ये प्लान रेड पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए पेश किया है इसके लिए यूजर्स को 999 रुपए तक का रिचार्ज कराना होगा।

बता दें कि ये ऑफर पुराने और नए सभी वोडाफोन रेड पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है।

गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस को खरीदने पर वोडाफोन प्रीपेड यूजर्स को 10 जीबी एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। इस 10 जीबी एक्स्ट्रा डेटा प्राप्त करने के लिए यूजर्स को नेक्स्ट 10 बार तक 199 रुपए या उससे अधिक कीमत का रिचार्ज कराना होगा।

सैमसंग स्मार्टफोन पर 10 GB डेटा व 1 साल का NETFLIX सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री

वोडाफोन इंडिया कंज्यूमर बिजनेस के एसोशिएट डायरेक्टर अवनीश खोसला ने कहा, "हम अपने कस्टमर्स के लिए सैमसंग के नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन पर ये ऑफर पेश करके काफी खुश हैं।"

याद हो कि साउथ कोरिया की पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने हाल ही में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस लॉन्च किए हैं।

गैलेक्सी S9 की कीमत 57,900 रुपए और गैलेक्सी S9 प्लस की कीमत 64,900 रुपए है। ये प्राइस दोनों स्मार्टफोन के 64GB वेरिएंट का है। ये स्मार्टफोन 16 मार्च से उपलब्ध होंगे।

सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन्स के साथ ऑफर पेश करने के लिए वोडाफोन के अलावा रिलायंस जियो और एयरटेल भारती जैसी टेलीकॉम कंपनियों के साथ भी साझेदारी की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone offers 1-year NETFLIX subscription for postpaid users and 10 GB additional data for prepaid users on Samsung S9 and S9+.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X