वोडाफोन का मुंह तोड़ जवाब, 346 रु में दो महीने का 56जीबी डाटा
वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को धमाकेदार ऑफर देने की तैयारी कर ली है। जानिए क्या है इसमें खास।
रिलायंस जियो के प्राइम प्लान के बाद अब सभी कंपनियां अपने अपने प्लान पेश कर रही हैं। सभी के पास टेलिकॉम मार्केट में वापसी करने का शानदार मौका है, क्योंकि अप्रैल से जियो की सेवाएं फ्री नहीं रहेंगी। यही समय है जब अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर्स अपनी मजबूत दावेदारी को बनाए रखने में कामयाब हो सकते हैं।

इसी दावेदारी को साबित करने वोडाफोन एक बार फिर धमाकेदार प्लान के साथ आ गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने यूज़र्स को 346 रुपए में 28जीबी 3जी और 4जी डाटा दे रही है। जिसका लाभ यूज़र्स 28 दिनों तक उठा सकते हैं। कंपनी ने एक दिन में एक जीबी डाटा की लिमिट रखी है। साथ ही इस ऑफर में वोडाफोन ग्राहकों को 300 मिनट प्रतिदिन मुफ्त कालिंग मिलेगी।

इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि वोडाफोन कुछ ग्राहकों को पहले रिचार्ज पर स्पेशल ऑफर भी दे रहा है। जिसमें 346 रुपए का पहला रिचार्ज कराने पर ग्राहक दो महीने डबल डाटा यानी 56जीबी डाटा का लाभ ले सकते हैं।
खबरों की मानें तो वोडाफोन आने वाले 15 मार्च तक इस नए प्लान का परीक्षण कर सकता है। इसके अंतर्गत जो ग्राहक 15 मार्च से पूर्व रिचार्ज कराएंगे, उन्हें 28 दिनों की अतिरिक्त वैधता दी जा सकती है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications