वोडाफोन की नई सेवा से दूसरे शहर में भी मिलेगी अपने शहर की सर्विस

अगर आप अपने बिजनेस के चक्कर में हमेशा एक शहर से दूसरे शहर जाते रहते हैं तो आपको मोबाइल फोन में रोमिंग झंझट से जरूर रूबरू होना पड़ता होगा। अक्सर लोग अपने व्यवसाय या फिर नौकरी के चक्कर में एक जगह से जगह आते जाते रहते हैं।
अगर आप वोडाफोन की सर्विस का प्रयोग कर रहें है तो अब आपको अपने शहर की सभी सेवा दसरे शहर में भी मिलेंगी। देश की अग्रणी टेलीफोन सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन इण्डिया ने एक नइ सेवा शुरू है जिसके तहत वोड़ाफोन के पोस्टपेड उपभोक्ता देश के किसी भी स्थान बिना किसी दिक्कत के सभी प्रकार सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
कंपनी की तरफ से जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी की तरफ से अपने पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए रिलोकेशन सेवा की घोषणा की गई है। इससे एक जगह से दूसरी जगह जाने पर भी लोकल मोबाइल की सभी सेवाएं उपलब्ध की जाएगी।
वोडाफोन के मुख्य कामर्शियल अधिकारी संजय मुखर्जी ने कहा है कि हमने हमेशा उपभोक्ताओं के सुविधा को प्राथमिकता दी है और यह सेवा भी उसी का एक हिस्सा है। उन्हें उम्मीद है वोडाफोन की नई सेवा से उपभोक्ताओं को काफीसहूलियत मिलेगी।हैकर्स तैयार कर सकते हैं खतरनाक माइंड वॉयरस
बिल गेट्स की बेटी ने ये क्या किया ?
हर साल तेजी से बढ़ रहें हैं नए डोमेन नेम


Click it and Unblock the Notifications








