वोडाफोन 1,500 रुपए कैशबैक ऑफ़र, लेकिन ये है शर्त
रिलायंस जियो के बाद अब वोडाफोन का कैशबैक ऑफर आ गया है. ग्राहकों को लुभाने के लिए वोडाफोन ने पूरे 1,500 रुपए का कैशबैक पेश किया है. कंपनी सैमसंग गैलेक्सी सीरीज के 4जी स्मार्टफोन पर यह ऑफर दे रही है. यदि आपके पास सैमसंग की गैलेक्सी J सीरीज है तो आप इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं.
वोडाफोन ने पहले Itel Mobile और माइक्रोमैक्स के साथ मिलकर कैशबैक ऑफर पेश किए थे. अब सैमसंग के फोन पर यह ऑफर मिलेगा. इसके लिए यूज़र्स को कुछ रिचार्ज भी कराने होंगे साथ ही कुछ अन्य चीजें भी ध्यान में रखी होंगी. तो चलिए देखते हैं कैसे इस ऑफर लाभ वोडाफोन यूज़र्स ले सकते हैं और इसके लिए आपको क्या करना होगा. नीचे ऑफर की अन्य डिटेल दी गई हैं.

कैसे मिलेगा ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी J सीरीज के यूज़र्स को इस ऑफर को पाने के लिए सबसे पहले अपने वोडाफोन नंबर पर 198 रुपए का रिचार्ज कराना होगा, यह रिचार्ज 24 महीनों तक कराना होगा. इसके बाद यह रिचार्ज उन प्रीपैड यूज़र्स को 1GB डाटा प्रति दिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सेवा देगा.
पहले 12 महीनों में वोडाफोन अपने ग्राहकों को 600 रुपए कैशबैक देगा, इसके अगले 12 महीनों के बाद ग्राहकों को 900 रुपए का कैशबैक ऑफर दिया जाएगा, जो कि टोटल 1500 रुपए है.

कहां मिलेगा कैशबैक
वोडाफोन का नया 1500 रुपए का कैशबैक ऑफर 24 महीनों के रिचार्ज पर मिलेगा. यह काश्बच्का अमाउंट ग्राहकों को M-पैसा वॉलेट पर मिलेगा. यानी कि इसके लिए वोडाफोन सब्सक्राइबर्स को स्पेसिफिक मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करना होगा. इसी के बाद यह कैशबैक उन्हें मिल पाएगा.
यह फोन हैं ऑफर में शामिल
सैमसंग के जिन स्मार्टफोन पर यह ऑफर दिया जा रहा है वो स्मार्टफोन Samsung Galaxy J2 Pro, Galaxy J7 Nxt, और Galaxy J7 Max शामिल हैं. इन्हीं स्मार्टफोन के यूज़र्स वोडाफोन ऑफर को ले सकते हैं.
ऑफर के बाद फोन की कीमत
यदि ग्राहक वोडाफोन का यह ऑफर लेते हैं तो उन्हें सैमसंग के यह स्मार्टफोन कम कीमत में मिलेंगे. जैसे Samsung Galaxy J2 Pro आपको 6,990 रुपए की इफेक्टिव कीमत में मिल सकता है. वहीं Galaxy J7 Nxt ग्राहकों को 8,990 रुपए का पड़ेगा, जबकि Galaxy J7 Max की कीमत 15,400 रुपए तक होगी.


Click it and Unblock the Notifications








