वोडाफोन ने इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स के रेट बढ़ाए
टेलिकॉम बाजार में लगभग सभी कंपनियां अपने आपको सर्वश्रेष्ठ साबित करने में लगी हुई हैं। इसके चलते यूजर्स का काफी फायदा हो रहा है। यूजर्स को सस्ती कीमतों पर बेहतर ऑफर और डेटा मिल रहा है। वोडाफोन इंडिया भी आगे बढ़ने की इस दौड़ में शामिल है। जिसके चलते कंपनी ने यूजर्स के लिए कई नए प्लान्स और ऑफर्स पेश किए हैंं। अब कंपनी अपने यूजर्स को भरोसा दिलाने के लिए और भी कई सुविधाएं पेश कर रही है लेकिन इंटरनेशनल रोमिंग के मामले में वोडाफोन ने यूजर्स को थोड़ी टेंशन दी है।

बता दें, वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स दर को बढ़ा दिया है। वहीं, टेलको ने अपने iRoamFree इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स की कीमत में भी बढ़ोतरी की है। वोडाफोन अपेन इंटरनेशनल प्लान के अंदर यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा के साथ 20 देशों में कॉलिंग की सुविधा देता है। वहीं यूजर्स को फ्री इनकमिंग और 46 देशों में लिमिटेड डेटा का फायदा भी मिलता है। बताया जा रहा है कि वोडाफोन के इस नए बदलाव को 15 नंवबर से ही शुरू कर दिया गया है।
वोडाफोन का इंटरनेशनल प्लान
याद दिला दें कि वोडाफोन इंडिया के पास इंटरनेशनल कॉलिंग iRoamFree में 4 प्लान्स मौजूद हैं। वहीं वोडाफोन के बेसिक प्लान 24 घंटों के लिए मान्य है, जिसकी कीमत 500 रुपये है। नए बदलाव के चलते टेलको ने इस प्लान में भी 99 रुपये की वृद्धि कर दी है। जिसके चलते अब यह प्लान 599 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और इंटरनेशनल कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। वहीं रोमिंग एरिया में आते ही आपके फोन का सेलुलर नेटवर्क से कनेक्ट हो जाता है।
वोडाफोन का दूसरा इंटरनेशनल प्लान 2,999 रुपये का है, जो 7 दिनों की वैधता के साथ आता है। वहीं कंपनी का तीसरा प्लान 3,999 रुपये के साथ 10 दिनों की वैधता प्रदान करता है। कंपनी का आखिरी इंटरनेशनल प्लान 5,999 रुपये की वैधता के साथ आता है। जो 25 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है। वोडाफोन ने नए बदलाव के बाद इन सभी प्लान्स में 499 रुपये बढ़ा दिए हैं। बता दें, वोडाफोन ने यह बदलाव कुछ सीमित देश के लिए ही किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








