Home
News

वोडाफोन पोस्टपेड यूज़र्स के लिए धमाकेदार अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर

वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान में यूज़र्स को मिलेगा डाटा बेनिफिट, अनलिमिटेड कॉल और फ्री रोमिंग आउटगोइंग कॉल।

By Agrahi

वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड यूज़र्स के लिए नया पोस्टपेड वोडाफोन रेड प्लान पेश किया है। इस नए ऑफर में अनलिमिटेड कॉल्स और डाटा बेनिफिट भी मिलेंगे। कंपनी इस ऑफर को लॉन्च करते हुए दो नए प्लान के बारे में बताया है। रिलायंस जियो की टक्कर में कंपनी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है।

वोडाफोन पोस्टपेड यूज़र्स के लिए धमाकेदार अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर

वोडाफोन रेड में 1,699 रुपए और 1,999 रुपए के दो नए पोस्टपेड प्लान्स हैं। 1,699 रेड पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स दी जाएंगी, जो कि होम नेटवर्क पर होंगी। साथ ही इस प्लान के तहत रोमिंग पर आउटगोइंग कॉल मुफ्त होंगी। इस प्लान में यूज़र्स को 100 टेक्स्ट मैसेज और 4जी स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए 20जीबी 4जी/3जी डाटा भी दिया जाएगा।

वोडाफोन पोस्टपेड यूज़र्स के लिए धमाकेदार अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर

1,999 रुपए के पोस्टपेड प्लान में भी अनलिमिटेड कॉल्स दी जाएंगी। इस प्लान के तहत रोमिंग पर आउटगोइंग कॉल मुफ्त होंगी। यूज़र्स को 100 टेक्स्ट मैसेज और 4जी स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए 24जीबी 4जी/3जी डाटा भी दिया जाएगा। जबकि नॉन 4जी स्मार्टफोन यूज़र्स को मिलेगा 20जीबी डाटा।

इसके अलावा कुछ सर्किलों में 2,999 रुपए का प्लान भी ऑफर किया है। इसमें प्लान में 40जीबी 4जी और 3जी डाटा 4जी स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए और नॉन 4जी स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए 30जीबी डाटा उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone red postpaid plan offers unlimited call and upto 40GB data with free outgoing calls. Read more in Hindi Detail
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X