Home
News

इस प्लान पर फ्री मिल रहा है 20GB डेटा- अनलिमिटेड कॉलिंग

By Neha

टेलीकॉम कंपनियों के बीच डेटा वॉर जारी है। कंपनियां अब न सिर्फ प्रीपेड यूजर्स बल्कि अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी ढेरों प्लान और ऑफर्स पेश कर रही हैं। इसी क्रम में अब वोडाफोन भी शामिल हो चुकी है। वोडाफोन ने 399 रुपए वाला रेड पोस्टपेड प्लान अपडेट किया है।

अपडेट के बाद कंपनी इस प्लान में 20जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री दे रही है। बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने भी अपने 399 रुपए वाला अपना पोस्टपेड प्लान रिवाइज किया था, जो अब डेटा बैनेफिट के साथ आ रहा है। पोस्टपेड प्लान में भी एयरटेल को टक्कर देने के लिए वोडाफोन पूरी तरह तैयार है।

इस प्लान पर फ्री मिल रहा है 20GB डेटा- अनलिमिटेड कॉलिंग

वोडाफोन ने अपना रेड पोस्टपेड प्लान अपग्रेड किया है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और 20 जीबी डेटा मिल रहा है। बता दें कि पहले ये प्लान 10 जीबी डेटा के साथ आता था।

इसके अलावा ये प्लान डेटा रोल ऑवर स्कीम के साथ आता है, जिसमें यूजर्स 200 जीबी तक अनयूज्ड डेटा आगे ले जा सकते हैं। यानी किसी महीने कम इंटरनेट इस्तेमाल करने पर बचे हुए डेटा को आगे ले जाया जा सकता है।

हालांकि बाकी प्लान से अलग वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को एसएमएस का फायदा नहीं मिल रहा है और एसएमएस पर कंपनी स्टेंडर्ड रेड से चार्ज करेगी।

इस प्लान पर फ्री मिल रहा है 20GB डेटा- अनलिमिटेड कॉलिंग

इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को कोई आईएसडी मिनट्स फ्री नहीं मिल रहे हैं। साथ ही ई-मैग्जिन, नेटफ्लिक्स, रेड शील्ड कवर, डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं भी इस प्लान पर मौजूद नहीं हैं। आपको बता दें कि ये प्लान जम्मू और कश्मीर, बिहार, हिमाचल प्रदेश, आंध्रा प्रदेश और मध्य प्रदेश सर्किल में उपलब्ध नहीं है।

एयरटेल का 399 रुपए का माय प्लान इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान कुल 20जीबी डेटा के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल और रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को हर रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

इस प्लान में अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन और फ्री ऐड ऑन का फायदा नहीं मिलेगा। लेकिन एयरटेल टीवी सर्विस का फायदा फ्री में लिया जा सकता है। अपग्रेड के बाद भी वोडाफोन का रेड पोस्टपेड प्लान एसएमएस के मामले में एयरटेल से पीछे है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone ne 399 rs ka red basic postpaid plan revised kiya hai. ab ye plav 20GB Data aur 200GB recycle data ke sath ayega.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X