Vodafone प्रीपेड प्लान अपडेट, जियो-एयरटेल को मिलेगी टक्कर
भारत में टेलिकॉम कंपनियां अपना दबदबा बनाने में लगी हुई है। यूजर्स को शानदान ऑफर्स के देने के साथ-साथ कंपनी अपनी सर्विस में काफी सुधार ला रही है। हाल ही में कई जानी मानी कंपनियों ने अपने पोस्टपेड प्लान में काफी बदलाव किए हैं। डेटा बढ़ाने के साथ-साथ और भी कई चीजों को जोड़ा है। भारतीय वोडाफोन इंडिया और रिलांयस जियो में आजकल काफी दौड़ चल रही है।

बता दें, वोडाफोन इंडिया ने रिलायंस जियो और भारतीय एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है। अब 200 रुपये से कम प्रीपेड यूजर्स के लिए 78.4 जीबी 3जी/ 4जी डेटा की भारी मात्रा में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल पर जा रहा है। वोडाफोन 200 रुपये से भी कम प्रीपेड प्लान का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को 78.4GB का 3G और 4G डेटा उपलब्ध करवा रही है। वोडाफोन ने अपने कुछ खास यूजर्स के लिए अपने 199 प्रीपेड प्लान में बदलाव किए हैं। बदलाव के चलते वोडाफोन हर रोज 2.8 जीबी डेटा दे रही है जो की पहले से डबल है। डेटा साथ, 199 रुपये प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का मौका दिया जा रहा है।
यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह प्लान सभी प्रीपेड प्लान का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए नहीं है। यह योजना उन चुनिंदा यूजर्स के लिए लागू है जो वोडाफोन के 4जी ऑपरेशंस सर्कल में रहते हैं। जिसका मतलब यह है कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल के यूजर्स इस नई प्रीपेड सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। चुनिंदा यूजर्स के लिए वोडाफोन 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 2.8 जीबी डेटा उपलब्ध करवाएगा। बताया जा रहा है कि हर दिन और हफ्ते में एफयूपी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का ऑफर दिया जा रहा है।
वोडाफोन नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग के चलते हर दिन 250 मिनट और हर हफ्ते 1000 मिनट दिए जाएंगे। वोडाफोन ने अपने इस प्रीपेड ऑफर में एसएमएस पर किसी भी तरीके का कोई ऑफर नहीं दिया है। चुनिंदा यूजर्स से हटकर बात करें तो, वोडाफोन 199 रुपये वाले अपने प्रीपेड प्लॉन में हर दिन 1.4 जीबी डेटा के साथ अनलिमिडेट वॉयस कॉल और 28 दिनों के लिए 100 एसएमएस उपलब्ध कराती है।
बता दें, वोडाफोन ने अपने प्रीपेड प्लान में यह बदलाव रिलांयस जियो को टक्कर देने के लिए किया है क्योंकि हाल ही में जियो ने अपना 198 रुपये का प्लान पेश किया था। जिसमें 28 दिन के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस काल और 100 एसएमएस दिया गया है। भारतीय एयरटेल ने भी अपने प्रीपेड में बदलाव किए हैं। जिसमें हर दिन 1.4GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस 28 दिन दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







