Exclusive ऑफर: सिर्फ 96 रुपए में 10GB 4जी डाटा, वैलिडिटी 28 दिन
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव इंटरनेट प्लान पेश किए हैं। रिलायंस जियो और एटयटेल के बाद दिवाली के मौके पर वोडाफोन ने भी यूजर्स के लिए अब तक के सबसे सस्ते इंटरनेट ऑफर्स दिए हैं। इनमें 96 रुपए से 147 रुपए तक के प्लान शामिल हैं। फिलहाल ये प्लान कंपनी ने सिर्फ दिल्ली एनसीआर के यूजर्स के लिए पेश किया है।

आइए जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में। वोडाफोन अपने 96 रुपए के प्लान में 10 जीबी डाटा दे रही है। इसमें से 2 जीबी डाटा 4G/3G हैंडसेट के लिए होगा और 8जीबी डेटा सिर्फ 4जी हैंडसेट यूजर्स के लिए होगा। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी।
इसके अलावा कंपनी ने एक 147 रुपए का प्लान पेश किया है। इसमें से 4 जीबी डाटा 3जी और 8 जीबी डाटा 4जी यूजर्स को मिलेगा। अगर आपका हैंडसेट 3जी और 4जी दोनों सपोर्ट करता है, तो ये प्लान आपके लिए काफी फायदेमंद है। बता दें कि दोनों ही प्लान कंपनी ने प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किए हैं और इन प्लान में कॉलिंग का कोई ऑफर शामिल नहीं है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications