Jio Effect : अब 21 रुपए में अनलिमिटेड डेटा
टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो से मुकाबला करने के लिए चीप एंड बेस्ट टैरिफ प्लान पेश कर रही हैं। इसी क्रम में अब पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया टैरिफ प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 21 रुपए है।
कंपनी ने ये प्लान जियो के 19 रुपए के प्लान को काउंटर करते हुए पेश किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 1 दिन की है, जिसमें यूजर को हाई स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलता है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

जियो के टैरिफ प्लान को सीधी टक्कर देने के लिए कई टेलीकॉम कंपनी ने अपने प्लान को रिवाइज किया है और कई नए प्लान भी पेश किए हैं। अब जियो के 19 रुपए वाले प्लान का फायदा वोडाफोन के 21 रुपए के प्लान में मिलेगा।

जियो के 19 रुपए के प्लान में यूजर्स को 150 एमबी 4जी डेटा 1 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है। इसके अलावा अनलिमिडेट वॉयस कॉल और 20 SMS भी मिलते हैं। साथ ही जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
वोडाफोन के 21 रुपए की बात करें, तो इसमें यूजर को अनलिमिटेड डेटा 3जी-4जी स्पीड पर मिलता है। ये अनलिमिटेड डेटा सिर्फ 1 घंटे के लिए होगा।

यानी अगर आप डेटा बैनेफिट के लिए एक दिन का प्लान सर्च कर रहे हैं, तो वोडाफोन का ये प्लान ज्यादा बेहतर है, लेकिन अगर आप डेटा के साथ कॉलिंग और एसएमएस का भी फायदा लेना चाहते हैं, तो जियो का प्लान बेस्ट ऑप्शन है।
एयरटेल की बात करें, तो कंपनी 1 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान 49 रुपए में उपलब्ध कराता है। इस प्लान में यूजर को 1 जीबी डेटा मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








