अपग्रेड हुए ये तीन धांसू प्लान, यूजर्स को मिलेगा सबसे ज्यादा डेट फायदा
टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा डेटा किफायती दामों में पेश कर रही हैं। इसी वजह से कंपनियां हर दूसरे दिन अपने प्लान्स को रिवाइज कर रही हैं। इसी क्रम में वोडाफोन इंडिया ने एक बार फिर अपने तीन प्लान में बदलते हुए उनमें पहले से ज्यादा डेटा देने का ऐलान किया है।
वोडाफोन ने अपने 458, 509 और 349 रुपए वाले प्लान में डेटा बढ़ा दिया है। अपग्रेड के बाद ये तीनों प्लान वेबसाइट www.vodafone.in पर लिस्ट किए जा चुके हैं। फिलहाल ये प्लान कंपनी ने चुनिंदा सर्किल के लिए ही पेश किया है।

458 रुपए का प्लान-
ये प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को रोज 1.4GB जीबी 4जी डेटा और कुल 117.6 GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल/STD/रोमिंग) और रोजाना 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे।
509 रुपए का प्लान-
ये प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को रोज 1.4GB डेटा और कुल 126GB डेटा मिलेगा। पिछले प्लान की तरह इसमें भी यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल/STD/रोमिंग) और रोजाना 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे।
349 रुपए का प्लान-
ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा, जिसमें रोज 2.5GB डेटा 4जी स्पीड पर मिलेगा। यूजर्स को 28 दिनों के लिए कुल 70जीबी डेटा अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल/STD/रोमिंग) मिलेंगे। हालांकि इस प्लान में यूजर्स को एसएमएस का फायदा नहीं मिलेगा। इन तीनों प्लान का फायदा यूजर्स MyVodafone ऐप या वोडाफोन की ऑफिशियल वेबसाइट से रिचार्ज कराकर ले सकते हैं। कंपनी ने चुनिंदा सर्किल के लिए ही इन तीनों प्लान को अपग्रेड किया है। अपने सर्किल में प्लान की वैलिडिटी वेबसाइट के जरिए जान सकते हैं।

जियो का 399 रुपए का प्लान-
अगर वोडाफोन के 349 रुपए के प्लान की तुलना जियो के 399 रुपए के प्लान से करें, तो जियो का रिचार्ज प्लान ज्यादा फायदेमंद है। जियो ने भी हाल ही में इस प्लान को रिवाइज किय है, जिसके बाद ये 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए हर रोज 1.5जीबी डेटा 4जी स्पीड से मिलता है। यूजर को कुल 126 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल/STD/रोमिंग) और रोजाना 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स को 84 दिनों के लिए फ्री जियो ऐप पर सब्सक्रिप्शन मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications







