वोडाफोन यूज़र्स को अब सिर्फ 20 रुपए में मिलेगा एक महीना फ्री अनलिमिटेड टॉक टाइम
वोडाफोन कंपनी ने अपने यूज़र्स को लुभाने के लिए अब एक नए प्लान को पेश किया है। हालांकि वोडाफोन का यह प्लान तो पुराना ही है लेकिन इसकी सुविधाएं नई है। जियो कंपनी के तहलका मचाने के बाद से वोडाफोन और एयरटेल जैसी कंपनियों का यूज़र बेस कम हो गया है, इसकी वजह से उनकी रेवन्यू पर भी फर्क पड़ा। अपने रेवन्यू को सुधारने के लिए कंपनियों ने यूज़र्स के लिए मिनिमम रिचार्ज पॉलिसी लागू कर दी।

मिनिमम रिचार्ज पॉलिसी
इस पॉलिसी के तहत हर यूज़र्स को कम से कम 35 रुपए का प्रति महीने रिचार्ज कराना जरूरी हो गया है। अगर यूज़र्स कम से कम महीने में 35 रुपए का रिचार्ज भी नहीं कराएंगे तो उनकी इंकमिंग सुविधाएं भी बंद हो जाएगी। इस मिनिमम रिचार्ज पॉलिसी को लागू करने के बाद कंपनियों ने छोटे रिचार्ज पैक को बंद कर दिया है। इस वजह से काफी सारे गरीब वर्ग के यूज़र्स को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।
वोडाफोन कंपनियों ने भी अपने यूज़र्स के लिए 35 रुपए की मिनिमम रिचार्ज पॉलिसी को लागू करके छोटे रिचार्ज पैक्स को बंद कर दिया था। अब वोडाफोन कंपनी को एहसास हुआ कि शायद 35 रुपए वाली पॉलिसी से उनके यूज़र्स बेस पर फर्क पड़ रहा है, इसलिए उन्होंने अब 20 रुपए वाले अपने पुराने पैक को कुछ नई सुविधाओं के साथ पेश किया है।
वोडाफोन का नया प्लान
वोडाफोन ने अपने नए 20 रुपए वाले पैक के साथ अब यूज़र्स को अनलिमिटेड टॉक टाइम बेनिफिट्स देने का फैसला किया है। वोडाफोन प्रीपेड यूज़र्स को सिर्फ 20 रुपए के रिचार्ज में अनलिमिटेड टॉक टाइम मिलेगा। हालांकि ये ऑफर वोडाफोन ने पहले भी शुरू किया था लेकिन उस वक्त इस प्लान की वैधता काफी कम थी लेकिन अब वोडाफोन ने अपने इस 20 रुपए के प्लान की वैधता 28 दिन कर दी है।
इसका मतलब वोडाफोन प्रीपेड यूज़र्स अब सिर्फ 20 रुपए का रिचार्ज कराने पर 28 दिनों तक अनलिमिटेड टॉक टाइम का उपयोग कर पाएंगे। इस प्लान को लॉन्च करने के बाद यूज़र्स को वाकई में थोड़ी राहत मिलेगा। खासतौर पर गरीब वर्ग के यूज़र्स को बेहद राहत मिलेगी क्योंकि उन्हें 35 रुपए का रिचार्ज हर महीने कराना जरूरी होता है और उसमें भी सिर्फ 26 रुपए का लिमिटेड टॉक टाइम ही मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








