वोडाफोन की नई सर्विस, खाने की तरह सिम की भी होगी होम डिलीवरी
टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने अपने बिजनेस को मजबूत बनाने के लिए Idea के साथ मर्जर कर लिया था। जिसके बाद Vodafone Idea भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई। कंपनी अपने यूजर्स के लिए शानदार ऑफर्स और प्लान्स पेश करती रहती है। बता दें, अपने यूजर्स की सहुलियत के लिए प्रीपेड सिम को होम डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी है। हालांकि इससे पहले जियो भी अपने यूजर्स के लिए यह सेवा पेश कर चुका है।

घर बैठे सिम की डिलीवरी
वोडाफोन की नई डिलीवरी सर्विस की बात करें तो अब यूजर्स अपने प्रीपेड सिम को ऑर्डर करके होम डिलीवरी की सर्विस पा सकते हैं। इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए कस्टमर्स को Vodafone India की वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा। वेबसाइट पर जाकर प्रीपेड अकाउंट सेक्शन पर जाना होगा, जहां कस्टमर्स को डिलीवरी का ऑप्शन मिलेगा।
बता दें, ये सर्विस उन कस्टमर्स के लिए है जो Vodafone का नेटवर्क यूज करना चाहते हैं। वेबसाइट में रिक्वेस्ट कर कस्टमर्स वोडाफोन की नई सिम की डिलीवरी करा सकते हैं। वोडाफोन सिम की फ्री होम डिलीवरी सर्विस के लिए कस्टमर्स को वेबसाइट में बताए गया रिचार्ज प्लान को लेना होगा।
सिम को ऑर्डर करने के लिए यूजर्स को नाम, ई-मेल एडरेस, मोबाइल नंबर और पता जैसी जरुरी डिटेल्स को भरना होगा। इन डिटेल्स को सब्मिट करने के बाद अगला पेज खुलेगा जिसमें ये बताया जाएगा कि डाले गए एडरेस पर सिम की डिलीवरी हो सकेगी या नहीं।
अगर कंपनी आपके एरिया में डिलीवरी सेवा दे रही है तो यूजर्स को 249 वाला प्रीपेड प्लान रिचार्ज करना होगा। बता दें, वोडाफोन का यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। वहीं, प्लान में हर दिन 1.5 जीबी डेटा भी दिया जा रहा है। कॉलिंग की बात करें तो प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और फ्री SMS की सुविधा भी दी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








