वोडाफोन यूज़र को मिलेगा आईपीएल देखने का मौका!
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का बुखार पूरे देश में छाया हुआ है। ऑफिस हो या घर हर जगह बस आईपीएल के ही चर्चे हैं। इस मौके पर वोडाफोन इंडिया ने अपने उपभोक्ताओं के लिए स्टेडियम में मैच देखने का मौका समेत कई ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने वोडाफोन सुपरचियर, वोडाफोन सुपर एलबम, वोडाफोन सुपर फैन और वोडाफोन फैन आर्मी जैसे कई अभियान पेश किए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी।

वोडाफोन सुपरफैन के तहत पिछले साल की तरह इस साल भी वोडाफोन के उपभोक्ता पूरे आतिथ्य के साथ आईपीएल मैच देखने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा विजेता कप्तान से मिलने और ऑटोग्राफ से युक्त मैच बॉल प्राप्त करने का मौका भी पा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को सुपरफैन टाइप करके 199 पर एसएमएस करना है और विजेताओं का चयन लकी ड्रॉ के आधार पर किया जाएगा।

वोडाफोन सुपर एलबम के तहत उपभोक्ता जूजू के साथ तस्वीर खिंचवाकर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल होने का मौका पा सकते हैं। वे वोडाफोन स्टोर या मैच स्टेडियम में जूजू के साथ तस्वीर ले सकते हैं। ये तस्वीरें दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन फोटो एलबम में शामिल की जाएंगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications