Intex Aqua 5.5VR+ बजट स्मार्टफोन लॉन्च

घरेलू स्मार्टफोन कंपनी Intex ने अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन का नाम कंपनी ने इंटेक्स एक्वा 5.5 VR+ रखा है। इस फोन की कीमत भारतीय मार्केट में 5,799 रुपए रखी गई है और फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव है।

इस बजट स्मार्टफोन में इंटेक्स ने 5.5 इंच की एचडी आईपीएस दिप्स्लय दी है। इसके अलावा यह फोन 4G VoLTE भी सपोर्ट करता है। बता दें कि इन दिनों VoLTE फीचर की भी काफी डिमांड हैं। यही कारण है कि smartphone ब्रांड इस फीचर पर अधिक फोकस कर कर रहे हैं। हाल ही में एयरटेल के भी जल्द ही सस्ते 4जी VoLTE स्मार्टफोन लॉन्च की खबरें हैं।
इंटेक्स एक्वा 5.5 VR + के स्पेक्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Intex Aqua 5.5VR+ में 5.5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रेसोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 1.25GHz मीडिया टेक प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ फोन में है 2जीबी की रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।
फोन के ऑप्टिक्स पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल के रियर फेसिंग कैमरा के साथ आता है, जिसके साथ फोन में डूअल टोन LED फ़्लैश लाइट है। वहीं इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, यह भी LED फ़्लैश लाइट के साथ आता है।
इंटेक्स का यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 2800mAh की बैटरी है और यह डूअल सिम सपोर्ट करता है। इसमें 4जी VoLTE, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे आप्शन भी हैं।
अब बात करते हैं इसके खास फीचर की, बता दें यह बजट स्मार्टफोन यूज़र्स को VR कंटेंट का अनुभव कराएगा, जिसके लिए कम्पेटिबल VR हेडसेट की जरुरत होगी। इसमें यूज़र्स 3D कंटेंट भी देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications