VU टेलिविज़न ने लॉन्च किए चार नए टीवी मॉडल्स
Vu Televisions ने बुधवार को भारत में चार नए टीवी मॉडल्स को लॉन्च किया है। ये सभी 4K एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी है, जिसे कंपनी ने 43, 50, 55 और 65 इंच के स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है। Vu Ultra 4K टीवी कुछ नए फीचर्स और अल्ट्रा ऐड 4K डिस्प्ले के साथ आती है।

इन टीवी मॉडल्स में बैकलाइट कंट्रोलर भी शामिल है। ये 40% इनहांस्ड ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस टीवी में प्रो पिक्चर केलिब्रेशन का फीचर शामिल है, इस फीचर की वजह से यूज़र को गामा कनेक्शन, नॉयज़ रिडक्शन, कलर टैंपरेचर जैसी कई सुविधाएं मिलती है। इस टीवी के साथ यूज़र्स को अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफिलिक्स, यूट्यूब की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर के जरिए यूज़र्स इस टीवी में कई ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Vu के नए टीवी की कुछ खास स्पेसिफिकेशंस
Vu Televisions के इन नए टीवी में कंपनी ने डायरेक्ट एलईडी यानि DLED डिस्प्ले 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ पेश किया है। इस टीवी के डायरेक्ट एलईडी डिस्प्ले में स्क्रीन पर लाइट देने के लिए इस एलसीडी पैनल के पिछले हिस्से में एलईडी लाइट फिट की गई है। यह एक अल्ट्रा एज 4K टीवी है। इस टीवी का डिस्प्ले 4 अलग-अलग साइज में आता है, जो हम आपको बता चुके हैं। इसके अलावा इस टीवी में कंपनी डॉल्बी विज़न एचडीआर 0 और हाईब्रिड लॉग गामा स्टैंडर्ड जैसे चीजों का सपोर्ट भी शामिल हैं।
इस टीवी के ऑडियो की बात करें तो इसमें कंपनी ने दो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी डिजिटल+ टेक्नोलॉजी भी दी है। इसके अलावा इस टीवी में कंपनी ने डीटीएच वरचुअल एक्स सराउंडेड साउंट तकनीक भी शामिल की है, जो कि इस टीवी के ऑडियो आउटपुच में चार चांद लगा देता है, ऐसा कंपनी का दावा है। इस टीवी के सभी मॉडल्स में कंपनी ने अलग-अलग ऑडियो मोड दिए हैं। इसमें थिएटर्स, स्पोर्टस, म्यूज़िक जैसे कई मोड शामिल हैं।
एंड्रॉयड 9 पर चलने वाला टीवी
आपको बता दें कि ये टीवी एंड्रॉयड टीवी 9 पर काम करता है। इसके अलावा इस वीयू अल्ट्रा 4के टीवी में कंपनी ने गूगल असिसटेंट का सपोर्ट भी दिया है। इसमें वॉयस सर्च की सुविधा भी मौजूद है, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है।
इस टीवी में कंपनी ने क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया है, जोकि माली 470 जीपीयू, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने ब्लूटूथ वी5.0, वाई-फाई 802.11एसी (डुअल-बैंड) समेत इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट्स, दो यूएसबी पोर्ट्स के साथ हैडफोन जैक और ऑप्टिकल ऑडियो जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं।
इस फोन की कीमत
Vu Ultra 4K TV (43UT) को 4 मॉडल में कंपनी ने पेश किया है। इसका पहला यानि 43 इंच का मॉडल 25,999 रुपए का है। इसके अलावा 50 इंच वाले मॉडल की कीमत 28,999 रुपुए है। वहीं 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 32,999 रुपए है। इसके अलावा इस टीवी का आखिरी और सबसे बड़ा मॉडल 65 इंच का है और उसकी कीमत 48,999 रुपए है। इन सभी टीवी को अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके अलावा इन टीवी मॉडल्स को ऑफलाइन मार्केट में भी बिक्री के लिए जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








